फेमस सिंगर और कंपोजर अनूप घोषाल का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

अनूप घोषाल का जन्म 1945 में अमूल्य चंद्र घोषाल और लाबन्या घोषाल के घर हुआ था। उन्होंने 4 साल की उम्र में संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और उन्होंने पहली बार ऑल इंडिया रेडियो, कोलकाला से बच्चों के कार्यक्रम शिशु महल के लिए गाना गाया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड में एक दुखद खबर सामने आई है। बेहद फेमस सिंगर और कंपोजर अनूप घोषाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 77 साल थी। बताया जा रहा है कि बीमारियों से ग्रसित थे। कईं दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अनुप के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। उनकी दो बेटियां हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अनूप घोषाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ''बंगाली, हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनूप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती हूं।''

अनूप घोषाल का जन्म 1945 में अमूल्य चंद्र घोषाल और लाबन्या घोषाल के घर हुआ था। उन्होंने 4 साल की उम्र में संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और उन्होंने पहली बार ऑल इंडिया रेडियो, कोलकाला से बच्चों के कार्यक्रम शिशु महल के लिए गाना गाया था। उनके लोकप्रिय हिंदी गानों में फिल्म ‘मासूम’ से ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’, ‘हुस्न भी आप हैं, इश्क भी आप हैं’ और ‘शीशे का घर से तुम साथ हो जिंदगी भर के लिए’ शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia