‘फानी’ तूफान LIVE: ओडिशा और बंगाल के बाद बांग्लादेश में फानी तूफान का कहर, 14 लोगों की मौत, 63 लोग घायल 

ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने के बाद फानी तूफान का कहर बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। खबरों के मुताबिक, शनिवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश में फानी तूफान के चलते कम से कम 14 लोगों की मारे जाने की खबर है। जबकि 63 लोग घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

04 May 2019, 8:55 PM

भारतीय वायुसेना ने हरक्यूलिस विमान से ओडिशा में लगभग 45 टन राहत सामाग्री भेजे

04 May 2019, 4:36 PM

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जानकारी दी, फानी तूफान से 81उड़ानें हुईं रद्द

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि ‘फानी’ तूफान से गुवाहाटी में 59 उड़ानें, अगरतला में 8, दीमापुर में 2, लीलाबाड़ी में 2, डिब्रूगढ़ में 4, इंफाल में 6 उड़ानें रद्द हुईं है।

04 May 2019, 4:29 PM

ओडिशा और बंगाल के बाद बांग्लादेश में फानी तूफान का कहर, 14 लोगों की मौत, 63 लोग घायल

ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने के बाद फानी तूफान का कहर बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। खबरों के मुताबिक, शनिवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश में फानी तूफान के चलते कम से कम 14 लोगों की मारे जाने की खबर है। जबकि 63 लोग घायल हुए हैं।

बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा कि देश के तटीय क्षेत्रों में तूफान के कारण तटबंधों के टूटने के बाद लगभग 36 मिलियन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है।


04 May 2019, 2:22 PM

ओडिशा के सीएम पटनायक ने कहा- 24 घंटे के अंदर 12 लाख लोग को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 'फानी' तूफान में इकाई की संख्या में मौत हुई है। फानी के आने के अलर्ट मिलने के 24 घंटे के दौरान करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 9000 शेल्टर होम बनाए गए हैं, जहां उनके खाने-पीने का पर्याप्त बंदोबस्त किया गया है। इस पूरे काम को 45 हजार वॉलंटियर्स ने किए।

04 May 2019, 1:52 PM

फानी तूफान के प्रभाव से असम के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश, अलर्ट जारी

फानी तूफान के प्रभाव से शनिवार को असम के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को जोराहाट, माजुली, गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी, धुबरी और अन्य जगहों के बीच नौका सेवाओं को बंद करने के लिए अलर्ट जारी किया है।

गुवाहाटी में शनिवार शाम तक विमान सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कोलकाता और ओडिशा जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कोलकाता और ओडिशा से असम आने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)


04 May 2019, 1:27 PM

फानी का असर, ओडिशा में 5 मई को होने वाली एनईईटी की परीक्षा स्थगित

उच्चतर शिक्षा सचिव आर सुब्रह्मण्यम ने कहा फानी तूफान को लेकर ओडिशा में 5 मई को होने वाली एनईईटी परीक्षा स्थगित कर दी गई। ओडिशा में परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

04 May 2019, 1:21 PM

फानी तूफान के कारण फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयर इंडिया ने शुरू की अतरिक्त उड़ान

एयर इंडिया ने बताया कि चक्रवाती तूफान फानी के कारण फंसे यात्रियों के लिए आज (दिल्ली-भुवनेश्वर 3 बजे और भुवनेश्वर-दिल्ली 5.45 बजे) अतिरिक्त उड़ान भरेगी।


04 May 2019, 11:50 AM

ओडिशा में फानी तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 10 लोगों की हुई मौत, 160 लोग घायल

फानी तूफान के कारण ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक, तूफान फानी ने ओडिशा में 10 लोगों की जान ले ली। जबकि इस तूफान की चपेट में आने से 160 लोग घायल हुए हैं।

04 May 2019, 10:55 AM

फानी तूफान से पश्चिम बंगाल के कई इलाके बुरी तरह से प्रभावित

फानी तूफान से पश्चिम बंगाल के दीघा, मंदरमणि, ताजपुर, संदेशखाली और कोंटाई नगरों और कस्बों को बुरी तरह प्रभावित किया। वहीं खड़गपुर और बर्दवान जैसे शहरों में भी यह काफी प्रभावी रहा, जहां दर्जनों पेड़ उखड़ गए।


04 May 2019, 9:48 AM

कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन शुरू

कोलकाता एयरपोर्ट सुबह 8 बजे उड़ान की आवाजाही के लिए फिर से खुल गया। उड़ानों के आगमन और प्रस्थान की बहाली के लिए निरीक्षण चल रहा है और तैयारी चल रही है। पहली उड़ान 9.45 बजे निर्धारित है।

04 May 2019, 9:46 AM

फानी तूफान से पीड़ितो के लिए मदद को आगे आई एअर इंडिया

एअर इंडिया ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय वाहक एअर इंडिया चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा के निवासियों की मदद के लिए आगे आई है। यदि कोई (एनजीओ / सिविल सोसाइटी / एसएचजी आदि) ओडिशा के चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री भेजना चाहता है, तो एअर इंडिया इसे मुफ्त में भेज देगी।


04 May 2019, 8:50 AM

दोपहर बाद आज बांग्लादेश पहुंचेगा फानी तूफान

ओडिशा से पश्चिम बंगाल पहुंचा फानी तूफान शनिवार दोपहर को नादिया और मुर्शिदाबाद के रास्ते बंगाल से बाहर निकलेगा और बांग्लादेश की ओर रवाना होगा।

04 May 2019, 8:49 AM

भारी बारिश होने का खतरा

केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा, बंगाल, आंध्र प्रदेश और असम में आज अत्यधिक भारी बारिश होने का खतरा है।


04 May 2019, 8:39 AM

फानी तूफान: पीएम मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से बात कर हालात की जानकारी ली

ओडिशा में चक्रवात फानी ने भयंकर तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात कर हालात की जानकारी ली है।

04 May 2019, 8:10 AM

पश्चिम बंगाल के दीघा में फानी तूफान ने ढाया कहर, कई स्थानों से गिरे पेड़

पश्चिम बंगाल में तूफान फानी का असर सड़कों पर भी दिख रहा है। दीघा में गिरे पेड़ को सड़क से हटाते हुए।


04 May 2019, 8:03 AM

फानी’ तूफान पहुंचा पश्चिम बंगाल, कोलकाता में हो रही है जोरदार बारिश

फानी तूफान खड़गपुर को पार करते पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। कोलकाता में तेज बारिश हो रही है। केंद्रीय और राज्य की एजेसियां हाई अलर्ट पर है। वहीं आज शाम तक चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश पहुंचने की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia