‘फानी’ तूफान LIVE: कल सुबह उत्तरपूर्व में पहुंचेगा तूफान, 105 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

तूफान फानी ओडिशा पश्चिम बंगाल के गंगा तट की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान कल सुबह उत्तरपूर्व में पहुंचेगा और इसकी रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

03 May 2019, 11:23 PM

कल सुबह उत्तरपूर्व में पहुंचेगा तूफान, 105 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

तूफान फानी ओडिशा पश्चिम बंगाल के गंगा तट की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान कल सुबह उत्तरपूर्व में पहुंचेगा और इसकी रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है

‘फानी’ तूफान LIVE: कल सुबह उत्तरपूर्व में पहुंचेगा तूफान, 105 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा
03 May 2019, 9:08 PM

बंगाल पहुंचा तूफान फानी, भुवनेश्वर में बिजली-टेलिकॉम सेवा ध्वस्त

तूफान फानी ओडिशा में तांडव मचाने के बाद पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। फानी के कारण ओडिशा के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। चक्रवाती तूफान फानी के तांडव के चलते ओडिशा के  पुरी और भुवनेश्वर अंधकार में डूब गए हैं। पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। साथ ही टेलीकॉम सर्विस भी बाधित हो गई हैं। शनिवार सुबह तक टेलीकॉम सर्विस शुरू होने की बात कही जा रही है।

03 May 2019, 8:04 PM

बंगाल पहुंचा तूफान फानी, भुवनेश्वर में बिजली-टेलिकॉम सेवा ध्वस्त

फानी तूफान ने ओडिशा में जबरदस्त तबाही मचाई है। तूफान की वजह से कई घर, बिल्डिग और दुकान ढह गए है। इसका असर पश्चिम बंगाल में भी पड़ने लगा है। तूफान के चलते हल्दिया बंदरगाह को बंद कर दिया गया है।


03 May 2019, 7:02 PM

ओडिशा: फानी का तांडव, तूफान से 160 लोग घायल

फानी तूफान ने ओडिशा में जबरदस्त तबाही मचाई है। तूफान की वजह से कई घर, बिल्डिग और दुकान ढह गए है। अभी तक इस चक्रवात में 160 लोगों के घायल होने की खबर है।

03 May 2019, 6:58 PM

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

शुक्रवार शाम को अचानक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में बारिश हुई। अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली-एऩसीआर में अचानक मौसम में आए इस बदलाव के पीछे फानी तूफान को कारण माना जा रहा है।


03 May 2019, 6:43 PM

फानी’ तूफान पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ा, दीघा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू

ओडिशा में लैंडफॉल के बाद तूफान ‘फानी’ पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। वहीं दीघा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।

03 May 2019, 6:20 PM

‘फानी’ तूफान के चलते तीन लोगों की मौत हुई: एनडीआरएफ महानिदेशक एसएन प्रधान

एनडीआरएफ महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि ‘फानी’ तूफान के चलते तीन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने आगे बताया कि ‘फानी’ को लेकर जो सावधानियां बरती गई है, उन्हें जारी रखनी चाहिए।


03 May 2019, 5:26 PM

ओडिशा: 'फानी' तूफान से भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भारी नुकसान

03 May 2019, 5:05 PM

ओडिशा: पुरी में फानी 'तूफान' के दस्तक के बाद कई खौफनाक वीडियो सामने आए


03 May 2019, 4:22 PM

ओडिशा: तटरक्षक बल चॉपर में राहत का सामान रखते हुए

03 May 2019, 3:31 PM

ओडिशा: 5 मई को भुवनेश्वर एम्स में होने वाला पीजी एग्जाम रद्द

ओडिशा के भुवनेश्वर एम्स में 5 मई को होने वाला पीजी एग्जाम रद्द हो गया है। दिल्ली एम्स का सेंटर भुवनेश्वर में पड़ा था, जिसे दिल्ली एम्स ने रद्द कर दिया है। जल्द ही नई तारीख का ऐलान होगा। यह जानकारी पीआईबी के प्रधान निदेशक सितांशु कर ने दी है।


03 May 2019, 3:25 PM

ओडिशा: भुवनेश्वर एम्स को ‘फानी’ तूफान से भारी नुकसान, मरीज और स्टाफ सुरक्षित

ओडिशा में भुवनेश्वर एम्स को ‘फानी’ तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है। मरीज और एस्म के डॉक्टर और कर्मचारी सुरखित हैं। इस बात की जानकारी पीआईबी के प्रधान निदेशक सितांशु कर ने दी है।

03 May 2019, 3:04 PM

ओडिशा के पुरी में लैंडफॉल के बाद तूफान ‘फानी’ बंगाल की ओर बढ़ा

ओडिशा में लैंडफॉल के बाद तूफान ‘फानी’ बंगाल की ओर बढ़ गया है। वहीं ओडिशा में तूफान ‘फानी’ के जाने के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है। सड़कों पर सैकड़ों पड़ गिर गए हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है। तूफान में सैकड़ों घर भी गिर गए हैं।


03 May 2019, 2:51 PM

ओडिशा: बलीपटना के खुर्दा में भारी बारिश हो रही है

03 May 2019, 2:26 PM

ओडिशा में 'फानी' तूफान के बाद की तस्वीरें


03 May 2019, 2:08 PM

ओडिशा में कम हो रहा है 'फानी' तूफान का असर

‘फानी’ तूफान ओडिशा में पुरी तट से टकराने के बाद धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। तट से टकराने के बाद पहले पुरी में 245 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। अब हवाओं का रफ्तार कम हो गया है। पुरी में फिलहाल 160 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

03 May 2019, 1:56 PM

फानी तूफान के चलते ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 2

फानी तूफान के चलते ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 को हो गई है। ओडिशा स्टेट स्पेशल रिलीफ कमिश्नर विष्णुपदा सेठी ने बताया कि मैं दो लोगों के मौत की पुष्टि करता हूं। उन्होंने कहा कि एक शख्स की मौत पेड़ गिरने से हुई है जबकि दूसरे की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।


03 May 2019, 1:53 PM

फानी तूफान से तबाही के बीच भुवनेश्वर में जन्मी एक बच्ची का नाम रखा गया, लेडी फोनी

03 May 2019, 1:46 PM

फानी के चलते बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड में अपनी सभी 3 रैलियों को रद्द किया

फानी तूफान की वजह से खराब हुए मौसम के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में होने वाली तीनों जनसभाएं रद्द कर दी हैं।


03 May 2019, 1:12 PM

आंध्र प्रदेश: तूफान 'फानी' से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए आचार संहिता में मिली छूट

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में फैनी तूफान के मद्देनजर होने वाले राहत और बचाव कार्य के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

03 May 2019, 12:56 PM

ओडिशा: पारादीप में राहत शिविर में ठहरे लोगों को खाना बांटा जा रहा

ओडिशा के पारादीप में राहत शिविर में ठहरे लोगों को खाना बांटा जा रहा है। तूफान ‘फानी’ की वजह से सैकड़ों लोग इस राहत शिविर में ठहरे हुए हैं।


03 May 2019, 12:52 PM

ओडिशा में सड़क पर दर्जनों पेड़ गिरे, पुलिस कर्मी सड़क से पेड़ हटाने में जुटे

03 May 2019, 12:18 PM

'फानी' से प्रभावित इलाकों का नेवी हवाई सर्वेक्षण करेगा


03 May 2019, 12:15 PM

आंध्र प्रदेश से 'फानी' आगे निकल चुका है, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

03 May 2019, 12:04 PM

आगले तीन घंटे में कमजोर होगा 'फानी' तूफान: मौसम विभाग

दिल्ली मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटे में ‘फानी’ तूफान कमजोर होगा। फानी के कमजोर होने पर इसकी रफ्तार 150 से 160 किलोमीटर तक रह जाएगी। ‘फानी’ तूफान शम तक उत्तर-पूर्व की ओर प्रवेश कर जाएगा।


03 May 2019, 12:03 PM

ओडिशा: 'फानी' तूफान में भुवनेश्वर में दर्जनों पेड़ गिरे

03 May 2019, 11:53 AM

पश्चिम बंगाल: दत्तापुर और ताजपुर से एनडीआरएफ की टीम ने 132 लोगों को बाहर निकाला


03 May 2019, 11:49 AM

तूफान ‘फानी’ के असर की वजह से ओडिशा के भद्रक में समुद्र में मौसम खराब

03 May 2019, 11:11 AM

‘फानी’ तूफान में श्रीकाकुलम में 20 मकान ढहे

‘फानी’ तूफान में श्रीकाकुलम में 20 मकान ढह गए हैं और कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।


03 May 2019, 10:46 AM

पश्चिम बंगाल: खड़कपुर के पास तटीय इलाकों में रुकी हैं सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ‘फानी’ तूफान के चलते खड़कपुर के पास तटीय इलाकों में रुकी हैं, ताकि वे खुद राहत और बचाव कार्य पर नजर रख सकें।

03 May 2019, 10:43 AM

तूफान 'फानी' : कोलकाता एयरपोर्ट रहेगा बंद

कोलकाता एयरपोर्ट आज रात 9:30 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।


03 May 2019, 10:40 AM

विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के 13 विमान स्टैंडबाई पर रखे गए

चक्रवात ‘फानी’ को देखते हुए विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के 13 विमान स्टैंडबाई पर रखे गए हैं, ताकि क्षति का आकलन और राहत वितरण आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

03 May 2019, 10:38 AM

भुवनेश्वर में तेज हवाओं के साथ हो रही है बारिश

ओडिशा में पुरी के तट पर चक्रवात फानी के टकराने के बाद भुवनेश्वर में भी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।


03 May 2019, 10:37 AM

उत्तर-उत्तरपूर्व की दिशा में बढ़ेगा 'फानी' : मौसम विभाग

ओडिशा में पारादीप मौसम विभाग के आर शुक्ला ने बताया, “चक्रवात फानी के तट से टकराने की प्रक्रिया लगभग 8 बजे शुरू हो गई थी, और लगभग दो घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की दिशा में बढ़ने का अनुमान है, और ओडिशा के सभी तटीय जिलों से होते हुए पश्चिम बंगाल की तरफ जाएगा।

03 May 2019, 10:26 AM

245 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं: मौसम विभाग

हैदराबाद के मौसम विभाग के मुताबिक, पुरी में 245 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है।


03 May 2019, 10:24 AM

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनावी जनसभाएं रद्द कीं

03 May 2019, 10:19 AM

ओडिशा: 'फानी' तूफान में एक शख्स की मौत

ओडिशा के पुरी में 'फानी' तूफान के लैंडफॉल के बाद एक शख्स की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी ऑल इंडिया रेडियो ने दी है।


03 May 2019, 9:55 AM

आंध्र प्रदेश: कई जगहों पर पेड़ गिरे, एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के काम में जुटीं

03 May 2019, 9:53 AM

तूफान 'फानी' के ओडिशा के पुरी तट से टकराने के बाद का वीडियो


03 May 2019, 9:47 AM

तूफान के लैंडफॉल प्रक्रिया को पूरा होने में 2 घंटे और लगेंगे: मौसम विभाग

मौसम विभाग के निदेशक एचआर बिश्वास ने कहा कि कई इलाकों में बारिश सुबह 8 बजे शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि लैंडफॉल प्रक्रिया को पूरा होने में 2 घंटे और लगेंगे। यह सुबह 10.30 बजे तक जारी रहेगा।

03 May 2019, 9:33 AM

ओडिशा के पुरी में 175-185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं


03 May 2019, 9:29 AM

ओडिशा के पुरी तट से टकराया तूफान ‘फानी’

ओडिशा के पुरी तट से तूफान ‘फानी’ टकरा गया है। पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 175-185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

03 May 2019, 8:21 AM

ओडिशा: लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया


03 May 2019, 8:20 AM

तूफान 'फानी' की वजह से आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है

03 May 2019, 8:19 AM

'फानी' तूफान की वजह से कई ट्रेनो को रद्द किया गया


03 May 2019, 8:12 AM

किसी भी वक्त ओडिशा के तट से टकरा सकता है तूफान ‘फानी’, 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

‘फानी’ तूफान काफी तेजी से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। ‘फानी’ किसी भी वक्त ओडिशा के तट से टकरा सकता है। भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं।

‘फानी’ तूफान से बचाने के लिए ओडिशा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia