किसान ट्रैक्टर रैली LIVE: कर्नाटक के मंत्री ने किसानों को कहा आतंकवादी, कांग्रेस वर्कर्स ने थाने में की शिकायत

कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के मंत्री बीसी पाटिल द्वारा आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी करार देने के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

27 Jan 2021, 12:13 AM

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पुद्दुचेरी में निकली ट्रैक्टर रैली

26 Jan 2021, 11:15 PM

कर्नाटक के मंत्री ने किसानों को आतंकवादी बताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया FIR

कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के मंत्री बीसी पाटिल द्वारा आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी करार देने के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है।

26 Jan 2021, 10:37 PM

दिल्ली के हालात पर पुलिस की कड़ी नजर, उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किये जा रहे हैं केस

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है और आज विभिन्न स्थानों पर कानूनी निर्देशों के उल्लंघन, दंगे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और सरकारी कर्मियों पर हमले की घटनाओं में केस दर्ज कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उपद्रव की ज्यादातर घटनाएं मुकरबा चौक, गाजीपुर, आईटीओ ए-पॉइंट, सीमापुरी, नांगलोई टी-पॉइंट, टिकरी बॉर्डर और लाल किले से दर्ज की गईं। उपद्रवी भीड़ द्वारा की गई बर्बरता के इस कृत्य में 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कई सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।


26 Jan 2021, 10:11 PM

द्वारका में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा में एक SHO समेत 30 पुलिसकर्मी जख्मी, तीन केस हुआ दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आज की ट्रैक्टर रैली के दौरान द्वारका जिले में हुई हिंसा में मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन के एसएचओ सहित 30 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

26 Jan 2021, 9:46 PM

दिल्ली में धौलाकुंआ से नारायणा के बीच यातायात सामान्य हुआ


26 Jan 2021, 9:35 PM

ट्रैक्टर परेड की वजह से लाल किला में बच्चों समेत फंसे 300 कलाकारों को सुरक्षित निकाला गया

किसानों की ट्रैक्टर परेड के कारण दोपहर 12 बजे लाल किले में फंसे गणतंत्र दिवस परेड के लगभग 300 कलाकारों को अब दिल्ली पुलिस ने वहां से सुरक्षित निकाल लिया है। नॉर्थ दिल्ली डीसीपी एंटो अल्फोंस ने कहा कि जैसे ही हालात ठीक हुए हमने उन्हें भोजन उपलब्ध कराया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

26 Jan 2021, 9:29 PM

दिल्ली में जामा मस्जिद और इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद


26 Jan 2021, 9:28 PM

किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान पूर्वी दिल्ली में तोड़फोड़ के लिए चार केस दर्ज, 8 बस और 17 गाड़ियां तोड़ीं गईं

26 Jan 2021, 8:21 PM

दिल्ली हिंसा में 83 पुलिसकर्मी घायल: दिल्ली पुलिस


26 Jan 2021, 8:00 PM

हरियाणा में हाई अलर्ट, सोनीपत, झज्जर और पलवल में मोबाइल इंटरनेट बंद

26 Jan 2021, 7:52 PM

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से ट्रैक्टर परेड को समाप्त करने की अपील की

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से ट्रैक्टर रैली समाप्त करने की अपील की है। किसान मोर्चा ने सभी किसानों से प्रदर्शन स्थल पर लौटने को कहा है। किसान संगठनों का प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेगा।


26 Jan 2021, 7:37 PM

आज दिल्ली में हुई हिंसक और अराजक घटनाओं से पूरा देश क्षुब्ध, लोकतंत्र में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं: रणदीप सुरजेवाला

26 Jan 2021, 7:04 PM

आज दिल्ली में जिन्होंने तोड़फोड़ की, वे किसान नहीं किसान के दुश्मन हैं, ये साजिश का अंग है : ऑल इंडिया किसान सभा महासचिव हन्नान मौला


26 Jan 2021, 7:03 PM

केंद्र को किसानों के साथ बात करनी चाहिए और 'ड्रैकॉनियन' कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

26 Jan 2021, 6:55 PM

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में हाई अलर्ट, DGP बोले- उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा


26 Jan 2021, 6:47 PM

सरकार क्या कर रही थी, ये किस टाईप का लोकतंत्र पनप रहा है देश में,  शिवसेना सांसद संजय राउत का सवाल

26 Jan 2021, 6:36 PM

किसानों के विरोध के कारण सार्वजनिक संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ, कई पुलिसकर्मी घायल: दिल्ली पुलिस


26 Jan 2021, 6:35 PM

किसानों ने निर्धारित समय से पहले ट्रैक्टर परेड शुरू की, हिंसा और बर्बरता का सहारा लिया: दिल्ली पुलिस

26 Jan 2021, 6:21 PM

आंदोलनकारियों ने तय शर्तों की अवहेलना की : दिल्ली पुलिस


26 Jan 2021, 5:53 PM

दिल्ली: पीरगढ़ी चौक पर किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़े पंजाब बाग की ओर बढ़े

26 Jan 2021, 5:50 PM

सरकार समझदारी दिखाए और कृषि कानूनों को वापस ले: NCP प्रमुख शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। उनका संयम खत्म हो गया, जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर मार्च निकाला। कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदार थी, लेकिन वो विफल रही। उन्होंने आगे कहा कि आज जो भी हुआ उसका समर्थन कोई नहीं करेगा, लेकिन इसके पीछे के कारणों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार समझदारी दिखाए और सही फैसले ले।


26 Jan 2021, 5:41 PM

आज जो कुछ भी हुआ उसका कोई भी समर्थन नहीं करेगा लेकिन इसके पीछे के कारण को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, केंद्र ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की: दिल्ली हिसा पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार

26 Jan 2021, 5:40 PM

कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर थी, पर सरकार इसमें नाकाम रही- दिल्ली हिंसा पर शरद पवार


26 Jan 2021, 5:37 PM

दिल्ली मेट्रो ग्रे लाइन को फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

26 Jan 2021, 5:37 PM

दिल्ली में चौंकाने वाले दृश्य, हिंसा अस्वीकार्य है, मैं सभी वास्तविक किसानों से सीमाओं पर लौटने का आग्रह करता हूं: पंजाब के सीएम


26 Jan 2021, 5:16 PM

AAP ने दिल्ली में हुए हिंसा की निंदा की, कहा- यह खेदजनक है कि केंद्र सरकार ने इस हद तक स्थिति को बिगड़ने दिया

26 Jan 2021, 5:14 PM

विकास मार्ग से यमुना विहार तक अब ट्रैफिक मूवमेंट के लिए खुला है: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस


26 Jan 2021, 4:42 PM

दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय में बैठक: सूत्र

26 Jan 2021, 4:38 PM

हरियाणा के मानेसर में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर किसानों ने तीन कृषि कानूनों का विरोध किया


26 Jan 2021, 4:23 PM

सिंघु-गाजीपुर-टिकरी बॉर्डर समेत कई इलाकों में रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा पर रोक, हिंसा के बाद फैसला

26 Jan 2021, 4:17 PM

असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की,  हिंसा से आंदोलन को नुकसान होगा: संयुक्त किसान मोर्चा


26 Jan 2021, 2:47 PM

हिसां पर राकेश टिकैट बोले- जो लोग गड़बड़ कर रहे वो राजीतिक दल के लोग

26 Jan 2021, 2:37 PM

दिल्ली: नांगलोई इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग


26 Jan 2021, 2:36 PM

दिल्ली: लाल किला में बड़ी संख्या में इकट्ठा प्रदर्शनकारी

26 Jan 2021, 2:23 PM

दिल्ली: लाल किले के अंदर एक प्रदर्शनकारी ने पोल पर अपना झंडा लगाया


26 Jan 2021, 2:08 PM

दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान लाल किले के अंदर दाखिल हुए और अपना झंडा फहराया

26 Jan 2021, 2:06 PM

राहुल गांधी बोले- हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है, चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा


26 Jan 2021, 2:01 PM

दिल्ली: गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रखे हुए कंटेनरों को हटाया

26 Jan 2021, 1:51 PM

ट्रैक्टरों से लाल किला पहुंचे किसान, देखें वीडियो

गाजीपुर बॉर्डर से निकला किसानों का जत्था अब लालकिला पहुंच गया है। इस बीच गणतंत्र दिवस समारोह सुरक्षा में तैनात तमाम पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया है


26 Jan 2021, 1:51 PM

दिल्ली में दिखा असली गणतंत्र, किसानों की ट्रैक्टर परेड के आगे सरकार ने डाले हथियार

26 Jan 2021, 1:41 PM

कोटपुतली (राजस्थान): किसानों की ट्रैक्टर रैली दिल्ली की ओर बढ़ती हुई। तस्वीरें दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे से


26 Jan 2021, 1:37 PM

दिल्ली में दाखिल हुई ट्रैक्टर परेड, देख

26 Jan 2021, 1:32 PM

पूर्व और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है

पूर्व और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है। किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है।


26 Jan 2021, 1:27 PM

आईटीओ पहुंची ट्रैक्टर परेड पर आंसू गैस के गोले दागे गए, देखें वीडियो

दिल्ली पुलिस आईटीओ इलाके में किसान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।

26 Jan 2021, 1:15 PM

दिल्ली: पुलिस अधिकारी उस क्षेत्र को अवरुद्ध करने के लिए नांगलोई में सड़क पर बैठे, जहां ट्रैक्टर परेड करने वाले किसान पहुंच चुके हैं


26 Jan 2021, 1:09 PM

ट्रैक्टर रैली निकल रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने रोका, विरोध जताने पर किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

26 Jan 2021, 1:07 PM

ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ जगह पर हिंसा के चलते डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट दोनों गेट बंद किए

ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ जगह पर हिंसा के चलते डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट दोनों गेट बंद किए। ये स्टेशन हैं- समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, आजादपुर, आदर्श नगर, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइन्स।


26 Jan 2021, 1:01 PM

ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ जगह पर हो रही हिंसा पर राकेश टिकैत ने कहा- ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है

ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ जगह पर हो रही हिंसा पर राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। ये मेरी जानकारी में नहीं है।

26 Jan 2021, 12:53 PM

किसानों के ट्रैक्टर परेड के बड़े अपडेट्स-

किसानों के ट्रैक्टर परेड के बड़े अपडेट्स-

- गाजीपुर बॉर्डर के पास बेरीकेट्स तोड़े गए
- अक्षरधाम-नोएडा मोड के पास झड़प
- नोएडा-चिल्ला बॉर्डर पर झड़प
- मुकरबा चौक पर भी थोड़े हालत खराब हुए
- टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बेरिकेड्स तोड़े गए
- कई जगह बल प्रयोग कर रही है पुलिस, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए


26 Jan 2021, 12:29 PM

गणतंत्र दिवस परेड खत्म, सिंघु-गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को दी एंट्री

गाजीपुर बॉर्डर से निकला किसानों का जत्था अब आईटीओ को पार करके दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इस बीच गणतंत्र दिवस समारोह सुरक्षा में तैनात तमाम पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पहले ही साफ भी कर दिया था कि गणतंत्र दिवस समारोह ड्यूटी में तैनात पुलिस फोर्स को भी एक्स्ट्रा डयूटी के लिए अलर्ट रहना है।

26 Jan 2021, 12:26 PM

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकरी किसानों ने करनाल बाईपास पर दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी।


26 Jan 2021, 12:04 PM

दिल्ली: जीटीबी नगर पर किसानों की ट्रैक्टर रैली

फोटो: ऐश्लिन
फोटो: ऐश्लिन
फोटो: ऐश्लिन
फोटो: ऐश्लिन
फोटो: ऐश्लिन
26 Jan 2021, 12:02 PM

चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, स्टंट के दौरान पलटा ट्रैक्टर


26 Jan 2021, 11:46 AM

ीटीजकृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया।

26 Jan 2021, 11:43 AM

किसानों का टैक्टर रैली, देखें वीडियो


26 Jan 2021, 11:34 AM

कृषि क़ानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ टिकरी बॉर्डर पर जमा हुई

26 Jan 2021, 11:15 AM

दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसान पुलिस वाटर कैनन वाहन पर चढ़ गए 


26 Jan 2021, 11:14 AM

हमें रिंग रोड की ओर बढ़ना है लेकिन पुलिस हमें रोक रही है: सतनाम सिंह पन्नू

26 Jan 2021, 11:01 AM

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए है। इसके बाद पुलिस ने ने आंसू गैस के गोले छोड़े है। साथ ही किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। दरअसल, अक्षरधाम से पहले एनएच 24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन कुछ किसानों के जत्थे ने ट्रैक्टरों के साथ कुछ बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।


26 Jan 2021, 10:50 AM

टीकरी, सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली, स्वरूप नगर में किसानों पर फूलों की बौछार कर रहे लोग

टीकरी, सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली के स्वरूप नगर में किसानों पर फूलों की बौछार कर रहे हैं लोग।

26 Jan 2021, 10:50 AM

गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों ने तोड़े बैरिकेड, दिल्ली पुलिस ने की लाठीचार्ज, छोड़े टायर गैस

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
किसान ट्रैक्टर रैली LIVE: कर्नाटक के मंत्री ने किसानों को कहा आतंकवादी, कांग्रेस वर्कर्स ने थाने में की शिकायत
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

26 Jan 2021, 10:26 AM

सिंघु, टिकरी बॉर्डर के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों ने तोड़े बैरिकेड, दिल्ली पुलिस ने की अपील

सिंघु बॉर्डर से किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है। बार-बार दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही रूट के बारे में बताया जा रहा है। किसानों को राजीव गांधी ट्रांसपोर्ट पर रोक दिया गया है।

26 Jan 2021, 10:07 AM

सिंघु, टिकरी बॉर्डर के बाद गाजीपुर पर भी किसानों ने तोड़े बैरिकेड, देखें तस्वीरें

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

26 Jan 2021, 9:45 AM

सिंघू बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंची

26 Jan 2021, 9:44 AM

कृषि क़ानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली दिल्ली में दाखिल हुई


26 Jan 2021, 9:23 AM

किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए पुलिस गाज़ीपुर बॉर्डर पर ड्रोन की मदद से निगरानी कर रही है

26 Jan 2021, 9:15 AM

अखिलेश यादव ने लोगों से ट्रैक्टर परेड में शामिल होने का आह्वान किया


26 Jan 2021, 9:14 AM

दिल्ली: गणतंत्र दिवस और किसान ट्रैक्टर रैली को देखते हुए रोहतक रोड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है

26 Jan 2021, 9:09 AM

दिल्ली के ढांसा बॉर्डर पर किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू


26 Jan 2021, 8:55 AM

टिकरी बॉर्डर पर किसानों का जत्था दिल्ली के अंदर पुलिस बेरिकेडिंग तोड़ कर घुसा, गहमा-गहमी का माहौल

किसान द्वारा टिकरी बॉर्डर पर निर्धारित समय से पहले ही बैरिकेड तोड़कर घुसने की कोशिश की गई। उनके हाथों में तिरंगा था। टिकरी बॉर्डर पर इस समय गहमा-गहमी देखी जा रही है। किसान नेता कह रहे हैं कि ढाई लाख के आसपास किसान परेड में शामिल होंगे। हालांकि दिल्ली सरकार ने कम लोगों को ही इजाजत दी है।

26 Jan 2021, 8:39 AM

आज होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं


26 Jan 2021, 8:39 AM

किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) पर सुरक्षा बल तैनात हैं

26 Jan 2021, 8:19 AM

किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, प्रदर्शनकारी बोले- सड़क पर ट्रैक्टर से परेड की जाएगी

गाज़ीपुर बार्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल पर ट्रैक्टर रैली से पहले बड़ी संख्या में ट्रैक्टर खड़े दिखे। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "सभी लोग यहां से चलेंगे और गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। सड़क पर ट्रैक्टर से परेड की जाएगी।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia