पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा, मांगें मनवाने के लिए चार जगह रेल पटरी पर बैठे अन्नदाता
किसानों की प्रमुख मांगों में पिछले आंदोलनों के दौरान किसानों और मजदूरों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेना भी शामिल है। इससे पहले, 31 अगस्त को किसानों ने पूरे पंजाब में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा था।

किसान मल्लांवाला, अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा में रेल पटरियों पर बैठे
बासमती, मक्का, मूंग, सरसों की खरीद एमएसपी पर करने की मांग
कर्जमाफी समेत 12 सूत्री मांगों पर दबाव बनाने के लिए धरना
मांगों में पिछले आंदोलनों के दौरान दर्ज केस वापस लेना भी शामिल
पंजाब सरकार पर कर्ज माफी और बासमती, मक्का, मूंग, सरसों और आलू की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने सहित 12 सूत्री मांगें मानने का दबाव बनाने के लिए किसानों ने गुरुवार को राज्य में चार जगहों पर रेल पटरियों पर धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे 'किसान मजदूर मोर्चा' (केएमएम) ने बताया कि किसान मल्लांवाला, अमृतसर, गुरदासपुर और मोगा में रेल पटरियों पर धरना दे रहे हैं।
किसानों ने सरकार को आज दोपहर तक समय दिया था
केएमएम ने कहा, “किसानों ने पंजाब सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए 17 सितंबर दोपहर 12 बजे तक की समय-सीमा दी थी। पंजाब सरकार द्वारा मांगें नहीं माने जाने के बाद उन्होंने तय योजना के अनुसार रेल पटरियों पर बैठकर उन्हें अवरुद्ध करने का कदम उठाया।”
पिछले आंदोलनों में दर्ज केस वापस लेने की भी मांग
किसानों की प्रमुख मांगों में पिछले आंदोलनों के दौरान किसानों और मजदूरों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेना भी शामिल है। इससे पहले, 31 अगस्त को किसानों ने पूरे पंजाब में उपायुक्त (डीसी) कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कई कैबिनेट मंत्रियों के आवासों और कार्यालयों के बाहर भी धरना दिया था।
कई फसलों की खरीद एमएसपी पर करने की मांग
फिरोजपुर में केएमएम नेता इंद्रजीत सिंह बाथ ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बावजूद सरकार किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। पंजाब सरकार पर कर्ज माफी और बासमती, मक्का, मूंग, सरसों और आलू की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने सहित 12 सूत्री मांगें मानने का दबाव बनाने के लिए किसानों ने आज राज्य में चार जगहों पर रेल पटरियों पर धरना दिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
