Bharat Bandh: कहीं सड़कें दिखीं खाली तो कहीं लगा भयानक जाम, तस्वीरों में देखें भारत बंद का असर

भारत बंद के दौरान दिल्ली से लेकर केरल-कर्नाटक समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला है। एक तरफ जहां केरल में सड़के खाली दिखीं वहीं गुरुग्राम में जगह-जगह जाम देखने को मिला।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आह्लवान के बाद आज भारत बंद बुलाया गया है। किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद से लोग काफी परेशान हैं। बंद सुबह 6 बजे से शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक होगा। भारत बंद के दौरान दिल्ली से लेकर केरल-कर्नाटक समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला है। एक तरफ जहां केरल में सड़के खाली दिखीं वहीं गुरुग्राम में जगह-जगह जाम देखने को मिला। इतना ही नहीं पंजाब में भी किसानों ने कई जगहों पर रेल रोकी है। आज हम आपको देश भर से कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाते हैं।

किसानों से लेकर राजनीतिक दल और कई संगठन अलग-अलग हाइवे पर चक्का जाम कर रहे है। किसान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सुबह-सुबह आफिस जाने वाले लोगों को कई घंटों तक जाम से जूझना पड़ रहा है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है। साइबर सिटी ग्रुरूग्राम में तो भयानक जाम देखने को मिला है।


गाजियाबाद में केंद्र सरकार के कृषि सुधारों के विरोध में किसानों द्वारा बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान गाजीपुर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर विरोध स्थल पर स्वयंसेवी द्वारा भोजन परोसा जा रहा है।फोटो: विपिन

अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अनिल कुमार चौधरी किसान आंदोलन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे।

हरियाणा के सोनीपत में केजीपी- केएमपी के जीरो पाइंट के नीचे प्रदर्शनकारी बैठे नजर आए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

हरियाणा के रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 'भारत बंद' के चलते प्रदर्शनकारियों ने स्टेट हाइवे बंद किया।

कर्नाटक में भी भारत बंद का असर देखने को मिला। विभिन्न संगठनों ने कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई संगठन हमारे किसानों का समर्थन कर रहे हैं और देशव्यापी बंद के आह्वान में हिस्सा ले रहे हैं।


पंजाब के अमृतसर में जिन जगहों पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां सुबह 5 बजे से सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। किसानों का विरोध शांतिपूर्ण है, इसलिए बलों से भी कहा गया है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार न करें और कुछ होने पर मेरे संज्ञान में लाएं। यह जानकारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दी।

इसके अलावा बिहार में राजद नेता और अन्य कार्यकर्ताओं ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग ट्रैफिक जाम लगा। महात्मा गांधी सेतु पर आवाजाही भी प्रभावित हुई है।


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी कृषि क़ानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं

गाजीपुर सीमा पर किसानों का विरोध जारी है। विरोध के चलते उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है।


हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 27 Sep 2021, 12:20 PM