किसान आंदोलन LIVE: किसान मोर्चा का कृषि मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप, समर्थन के लिए हस्तियों का जताया आभार

क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान तोमर साहब ने कहा था कि कानूनों में जो भी समस्या है, उसे दूर करने के लिए वे संशोधन के लिए तैयार हैं। लेकिन कल उन्होंने कहा कि कानून किसानों के हित में हैं, जो झूठ है। हम इसकी निंदा करते हैं।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

06 Feb 2021, 9:56 PM

शरद पवार ने किसान आंदोलन के हल का रास्ता बताया- पीएम समेत वरिष्ठ नेता आगे आकर बात करें

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किसान आंदोलन के हल का रास्ता बताते हुए कहा कि अगर पीएम, रक्षा मंत्री और नितिन गडकरी जैसे सरकार के वरिष्ठ नेता आगे आकर आंदोलनकारी किसानों से बात करें तो इसका हल निकल सकता है। अगर वरिष्ठ नेता पहल करते हैं, तो किसान नेताओं को भी उनके साथ बैठना होगा।

06 Feb 2021, 9:54 PM

'चक्का जाम' सफल और शांतिपूर्ण रहा, आंदोलन को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चाः दर्शन पाल सिंह

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि आज का 'चक्का जाम' सफल और शांतिपूर्ण रहा। कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ समस्या सामने आई है, कुछ लोगों को हटाया गया है। आने वाले दिनों में आंदोलन को आगे बढ़ाने पर आज बैठक में चर्चा हुई है।

06 Feb 2021, 9:52 PM

अगर हम हनुमान होते तो छाती खोलकर दिखाते किसानों के प्रति मन में क्या हैः त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज किसान आंदोलन के नाम पर जो हो रहा है, उनको मैं बताना चाहता हूं कि आपके प्रति हमारी पूरी संवेदना है। अगर हम हनुमान होते तो छाती खोलकर दिखाते की हमारे किसानों के प्रति हमारे मन में क्या है।


06 Feb 2021, 9:28 PM

किसान मोर्चा का कृषि मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप, समर्थन के लिए हस्तियों का जताया आभार

क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान तोमर साहब ने कहा था कि कानूनों में जो भी समस्या है, उसे दूर करने के लिए वे संशोधन के लिए तैयार हैं। लेकिन कल उन्होंने कहा कि कानून किसानों के हित में हैं, जो झूठ है। हम इसकी निंदा करते हैं। दर्शन पाल सिंह ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमारे आंदोलन का समर्थन किया>

06 Feb 2021, 5:34 PM

गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश

देश भर में आज किसानों के सफल चक्का जाम के बाद सरकार ने दिल्ली के सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर समेत आस-पास के इलाकों में आज रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है। यह फैसला सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने और सार्वजनिक आपातकाल को कम करने के लिए लिया गया है।


06 Feb 2021, 5:01 PM

गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में आरोपियों की पहचान के लिए कल 50 लोगों की तस्वीरें जारी की गई थीं: दिल्ली पुलिस

06 Feb 2021, 4:36 PM

मोहाली: प्रदर्शनकारियों ने देशव्यापी 'चक्का जाम' के दौरान डापर टोल प्लाजा पर अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग को जाम किया


06 Feb 2021, 4:30 PM

'दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था'

किसान संगठनों के आज के चक्का जाम पर दिल्ली पुलिस पीआरओ ने कहा, “दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था, बोर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया था। संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस बल तैनात थे। दिल्ली में जनजीवन सुचारू रूप से चल रहा है। हमें सूचना मिली थी कि चक्का जाम के समर्थन में दिल्ली के अंदर से कुछ समूह इकट्ठा होकर शहर की कुछ जगहों पर चक्का जाम कर सकते हैं। इसलिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।”

06 Feb 2021, 4:29 PM

गुवाहाटी: कई राजनीतिक दलों और कई संगठनों ने किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया


06 Feb 2021, 4:29 PM

लुधियाना: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर चक्का जाम के बाद लंगर का आयोजन

06 Feb 2021, 3:59 PM

सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर इंटरनेट आज रात 12 बजे तक रहेगा बंद


06 Feb 2021, 3:40 PM

हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को दो अक्टूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे।”

06 Feb 2021, 3:35 PM

देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ चक्का जाम, दिखा व्यापक असर, जगह-जगह सड़क पर उतरे किसान

देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से किसानों का चक्का जाम खत्म हो गया है। पूरे देश में चक्कजाम का व्यापक असर देखने को मिला है। कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतरे और अपना विरोध दर्ज कराया। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किसानों की ओर से चक्का जाम का आह्वान किया गया था।


06 Feb 2021, 2:56 PM

कर्नाटक: किसानों ने बनकापुर टोल पर और टोल के पास नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया

किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने कर्नाटक बनकापुर टोल पर और टोल के पास नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया।

06 Feb 2021, 2:49 PM

पंजाब के अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसानों ने चक्का जाम किया

किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने पंजाब के अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया।


06 Feb 2021, 2:47 PM

किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं। एक तरफ, सरकार बातचीत के लिए तैयार है, जबकि दूसरी ओर वे पानी का कनेक्शन, बिजली कनेक्शन काट रहे हैं। वे किसानों को परेशान कर रहे हैं, एक लोकतांत्रिक सरकार इस तरह से कैसे काम कर सकती है?”

06 Feb 2021, 2:19 PM

कृषि कानून: गाजीपुर बॉर्डर पर RAF की तैनाती की गई


06 Feb 2021, 2:16 PM

केरल: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

06 Feb 2021, 2:15 PM

तेलंगाना: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया 


06 Feb 2021, 1:50 PM

दिल्ली पुलिस ने शहीदी पार्क में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने शहीदी पार्क क्षेत्र में किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी 'चक्का जाम' के तहत कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

06 Feb 2021, 1:09 PM

देश में किसानों का चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में किसानों का चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी से किसानों को जोड़ेंगे। नए युग का जन्म होगा। उन्होंने कहा कि इसमें राजनीति वाले कहां हैं, यहां कोई नहीं आ रहा है। यह जन आंदोलन है। रोटी तिजोरी में बंद न हो, यह उसका आंदोलन है। यूपी और उत्तराखंड में कुछ हंगामा करने वाले थे, इसलिए वहां चक्का जाम नहीं किया जाएगा।


06 Feb 2021, 12:50 PM

आज हमने पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किया है: यूपी के एडीजी कानून और व्यवस्था

यूपी के एडीजी कानून और व्यवस्था ने कहा, “किसानों का विरोध शुरू होने के बाद से यूपी पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा बनाए रखी है। हमें किसान संगठनों का समर्थन मिला है, उनके सहयोग और हमारे प्रयासों से अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। आज हमने पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किया है।”

06 Feb 2021, 12:47 PM

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से दिग्विजय सिंह ने सड़क पर उतरने की अपील की

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जो कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है वह सड़कों पर आएं और आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 'धरना' में शामिल हों।


06 Feb 2021, 12:41 PM

बेंगलुरु में चक्का जाम कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी चक्का जाम के तहत कृषि कानूनों के खिलाफ बेंगलुरु के येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

06 Feb 2021, 12:40 PM

जम्मू-कश्मीर: किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया

किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-कश्मीर में जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया।


06 Feb 2021, 12:27 PM

पंजाब: मोहाली और अमृतसर में किसानों का चक्का जाम

06 Feb 2021, 12:14 PM

प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर नेशनल हाईवे किया जाम

किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।


06 Feb 2021, 11:45 AM

प्रियंका गांधी ने कहा- क्यों डराते हो डर की दीवार से?

06 Feb 2021, 11:38 AM

किसान चक्का जाम के मद्देनजर खान मार्केट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन भी बंद


06 Feb 2021, 11:36 AM

चक्काजाम के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई है: दिल्ली पुलिस के संयुक्त सीपी

दिल्ली पुलिस के संयुक्त सीपी आलोक कुमार ने कहा, “पुलिस कर्मियों को रणनीतिक स्थानों जैसे कि रोड नंबर 56, एनएच -24, विकास मार्ग, जीटी रोड, जीराबाद रोड पर तैनात किया गया है, क्योंकि यह देशव्यापी 'चक्का-जाम' का आह्वान है। बैरिकेडिंग इस तरह से की गई है कि दिल्ली में कोई घुसपैठ न हो।”

06 Feb 2021, 10:53 AM

लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को किया गया बंद


06 Feb 2021, 10:51 AM

दिल्ली: किसान चक्का जाम के मद्देनजर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन किया गया बंद

06 Feb 2021, 10:48 AM

दिल्ली: मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन किए गए बंद


06 Feb 2021, 10:23 AM

तीनों कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करे सरकार: सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को कहना चाहूंगा कि देश की आवाज, देश के किसानों की बात सुननी चाहिए और जल्दी ही ये 3 कानूनों को रद्द करना चाहिए।

06 Feb 2021, 10:13 AM

किसानों के चक्का जाम के मद्देनजर हरियाणा के पलवल में सुरक्षा कड़ी

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर हरियाणा के पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।


06 Feb 2021, 9:58 AM

चक्का जाम के मद्देनजर शाहजहांपुर बॉर्डर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती

किसान संगठनों द्वारा देश भर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।

06 Feb 2021, 9:49 AM

टिकरी बॉर्डर पर भी ड्रोन से रखी जा रही नजर


06 Feb 2021, 9:24 AM

किसानों का चक्का जाम: लोनी बॉर्डर पर सुरक्षा बल ड्रोन से रख रहे नजर

किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान के मद्देनजर लोनी बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

06 Feb 2021, 9:14 AM

किसानों के चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से रखी जा रही नजर


06 Feb 2021, 8:48 AM

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री, रिजर्व फोर्सेस के करीब 50 हजार जवान तैनात

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50,000 जवान तैनात हैं। किसी भी गड़बड़ी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों को प्रवेश और निकास के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

06 Feb 2021, 8:46 AM

चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर और दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर और दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों की भी आज तैनाती की गई है।


06 Feb 2021, 8:42 AM

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का आज पूरे देश में चक्का जाम का आह्वान। इसके मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

06 Feb 2021, 8:38 AM

दिल्ली: किसानों के चक्काजाम के मद्देनजर लाल किले पर सुरक्षा बेहद कड़ी

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए लाल किला पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।


06 Feb 2021, 8:20 AM

सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, किसान नेताओं की अपील- चक्का जाम को बनाएं सफल

कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने आज दोपहर 12 से 3 बजे तक देश भर में चक्का जाम का ऐलान किया है। सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किसानों से आज के चक्का जाम को सफल बनाने की अपील की है। किसानों ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी और उत्तराखंड को इससे बाहर रखा है। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस अलर्ट है। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंस की वजह से पुलिस इस बार कोई ढिलाई बरतना नहीं चाहती। दिल्ली पुलिस ने सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia