Farmers Protest LIVE: किसान नाकाबंदी का दिखा व्यापक असर, एक्सप्रेसवे समेत सभी हाईवे खाली कर बॉर्डर लौटे किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर किसानों ने आज केएमपी एक्सप्रेसवे को 5 घंटे के लिए ब्लॉक किया। इस चक्का जाम का एक्सप्रेसवे से सटे कई हाईवे पर भी व्यापक असर दिखा। वहीं घोषणा के अनुसार 4 बजते ही किसानों ने एक्सप्रेसवे को खाली कर दिया है।

 फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

06 Mar 2021, 6:41 PM

किसान नाकाबंदी का दिखा व्यापक असर, एक्सप्रेसवे समेत सभी हाईवे खाली कर बॉर्डर लौटे किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर किसानों ने आज केएमपी एक्सप्रेसवे को 5 घंटे के लिए ब्लॉक किया। इस चक्का जाम का एक्सप्रेसवे से सटे कई हाईवे पर भी व्यापक असर दिखा। वहीं घोषणा के अनुसार 4 बजते ही किसानों ने एक्सप्रेसवे को खाली कर दिया है।

06 Mar 2021, 5:19 PM

किसानों द्वारा बंद हाइवे खुला, 5 घंटे बाद राहगीरों ने ली राहत की सांस

संयुक्त किसान मोर्चा के केएमपी एक्सप्रेस वे बंद करने के आह्वान के बाद 4 बजते ही किसानों ने हाइवे को खोल दिया। डासना टोल स्थित इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्थित बैठे किसान सड़कों से उठ गए हैं और जो गाड़ियां खड़ी हुई थीं उन्हें उनके गन्तव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।

गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों ने गाजियाबाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे को सुबह 11 बजे बंद किया, हालांकि इस दौरान इमरजेंसी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। लेकिन अन्य राहगीरों के लिए किसानों द्वारा बंद रास्तों से जाने की अनुमति नहीं दी गई।

गाजियाबाद प्रशासन ने समय होते ही किसानों से बात की और कुछ देर की बातचीत के बाद मार्गो पर लगाई गई गाडियों को हटा लिया गया। इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे अब पहले की तरफ सामान्य रूप से गाडियों की आवाजाही शुरू हो गई है।

100 दिन पूरे होने पर किसानों ने केएमपी बंद करने का आह्वान किया, किसानों के अनुसार वो पूरा हो गया है। सड़कों पर बैठे किसानों ने कहा 11 बजे से 4 बजे तक बंद करना था। हमारा मकसद पूरा हो चुका है और हम उठ रहे हैं।

06 Mar 2021, 5:08 PM

गौतम बौद्ध नगर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का आवागमन फिर से शुरू


06 Mar 2021, 3:41 PM

हरियाणा के सोनीपत के किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को केएमपी एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच खड़ा कर जाम लगा दिया 

हरियाणा के सोनीपत जिले के किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को केएमपी एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। सोनीपत में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम पीछे नहीं हटेंगे।’’ किसानों ने पलवल जिले में भी प्रदर्शन किया।

06 Mar 2021, 3:25 PM

सिरसा में किसानों ने निकाली बाइक रैली

सिरसा में किसानों ने बाइक रैली निकाली। सिरसा में बाइक रैली शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा से शुरू हुई। इसके बाद बाइक रैली आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, शाह सतनाम सिंह चौक से होते शाहपुर बेगू में पहुंची। किसानों ने बाइक रैली में जय जवान, जय किसान के नारे लगाए।


06 Mar 2021, 2:02 PM

राकेश टिकैत बोले- आखिरी सांस तक करेंगे संघर्ष

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “किसान संघर्ष के 100 दिन, समाधान तक आखिरी सांस तक संघर्ष करेंगे। लड़ेंगे, जीतेंगे। समस्त किसान भाइयों को हृदय से आभार, जिन्होंने अपने परिवार से ज्यादा राष्ट्र को सर्वोपरि माना और किसान को बचाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया।”

06 Mar 2021, 1:09 PM

किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना


06 Mar 2021, 12:21 PM

हरियाणा: पलवल में किसानों ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को ब्लॉक किया

06 Mar 2021, 12:00 PM

डासना टोल पर किसानों का विरोध प्रदर्शन

कुंडली एक्सप्रेसवे को जाने वाले डासना टोल पर एंट्री पुलिस-प्रशासन की ओर से बंद कर दी गई है। फिर भी किसानों का एक जत्था पहुंचने में कामयाब रहा।


06 Mar 2021, 11:31 AM

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में किसान प्रतिनिधियों ने सीएम योगी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान प्रतिनिधियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की है। उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर से विधायक उमेश मलिक के नेतृत्व में आए खाप किसान पंचायत के किसानों ने सीएम योगी से बातचीत की।

06 Mar 2021, 11:18 AM

हरियाणा: कुंडली, सोनीपत में पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को किसानों ने ब्लॉक किया

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कुंडली में एक्सप्रेसवे जाम कर दिया है। किसानों ने आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को जाम करने की घोषणा की है।


06 Mar 2021, 10:49 AM

केएमपी एक्सप्रेसवे चक्का जाम पर भारतीय किसान यूनियन ने कहा, यही रास्ता बचा है

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने आज कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को जाम करने पर कहा, “सोई सरकार को जगाने का हमारे पास यही रास्ता बचा है। दिल्ली के चारों तरफ जो बॉर्डर हैं उन्हें हमें सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जाम करेंगे। ये अहिंसक होगा।”

06 Mar 2021, 10:36 AM

आंदोलन के 100 दिन पूरे, केएमपी एक्सप्रेसवे पर किसानों ने लगाया जाम

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किसान केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने जाम लगा दिया है।


06 Mar 2021, 10:33 AM

किसानों ने KMP एक्सप्रेसवे पर मार्च शुरू किया

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
06 Mar 2021, 10:19 AM

आंदोलन के 100 दिन पूरे, थोड़ी देर में केएमपी एक्सप्रेसवे जाम करेंगे अन्नदाता

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किसान केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे को 5 घंटे तक जाम करेंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच जाम किया जाएगा। इसके साथ ही किसान, आंदोलन के 100 दिन पूरे होने को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।

किसान डासना, दुहाई, बागपत, दादरी, ग्रेटर नोएडा पर किसान चक्का जाम करेंगे। किसान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही टोल प्लाजा भी फ्री किए जाएंगे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia