Farmers Protest LIVE: किसान दिल्ली बॉर्डर पर ही आंदोलन करेंगे या बुराड़ी मैदान जाएंगे, कल सुबह 8 बजे होगा फैसला

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा है कि कल सुबह 8 बजे ऐलान करेंगे कि बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन के लिए जाएंगे या सिंघु बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे। कल सुबह ही तमाम किसान यूनियन के नेताओं की बैठक में अंतिम फैसला होगा। लेकिन आज रात को किसान सिंघु बॉर्डर पर ही रहेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

27 Nov 2020, 11:09 PM

किसान दिल्ली बॉर्डर पर ही आंदोलन करेंगे या बुराड़ी मैदान जाएंगे, कल सुबह 8 बजे होगा फैसला

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के लिए आए किसानों ने कहा है कि कल सुबह 8 बजे ऐलान करेंगे कि बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन के लिए जाएंगे या सिंघु बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे। कल सुबह ही तमाम किसान यूनियन के नेताओं की बैठक में अंतिम फैसला होगा। लेकिन आज रात को किसान सिंघु बॉर्डर पर ही रहेंगे।

27 Nov 2020, 11:03 PM

किसान नेता राकेश टिकैत साथियों के साथ दिल्ली के लिए निकले, आज रात मेरठ टोल प्लाजा पर रुके

27 Nov 2020, 6:52 PM

सरकार हमेशा से किसानों से मुद्दे पर बातचीत को तैयार है: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार हमेशा से किसानों से मुद्दे पर बातचीत को तैयार है। हमने किसान संगठनों को अगली राउंड की बैठक के लिए 3 दिसंबर को लिए बुलाया है। हम कोरोना और ठंड की वजह से किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील करते हैंः


27 Nov 2020, 6:40 PM

दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन स्थल बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड पहुंचे राज्य सरकार के अधिकारी

दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन स्थल बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड पहुंचे राज्य सरकार के अधिकारी। तैयारियों का ले रहे हैं जायजा।

27 Nov 2020, 6:31 PM

किसान अभी भी सिंधु बोर्ड पर बैठे है


फोटो: विपिन

फोटो: विपिन

फोटो: विपिन

फोटो: विपिन

फोटो: विपिन

फोटो: विपिन

27 Nov 2020, 6:17 PM

जिनकी आंखों में पहले से आंसू हैं, उनपर आंसू गैस छोड़ना बर्बरता: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि किसानों के साथ इस तरह का बुरा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए था। जिनकी आंखों में पहले से आंसू हैं, उनपर आंसू गैस छोड़ना। किसानों की मांगें जायज हैं, सरकार को उनको पूरा करना चाहिए और मुद्दे को तुरंत सुलझाना चाहिए। मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि किसानों की अच्छे से देखभाल करें।

27 Nov 2020, 5:42 PM

हमें बॉर्डर खोलने के आदेश मिल चुके हैं, हमने अंबाला में शंभू बॉर्डर को खोल दिया है: अंबाला एसपी

अंबाला के एसपी राजेश कालिया ने कहा कि हमें बॉर्डर खोलने के आदेश मिल चुके हैं, हमने अंबाला में शंभू बॉर्डर को खोल दिया है। बैरिकेड हटा दिए हैं। इसके बाद ट्रैफिक खुल जाएगा, अब हमारा काम ट्रैफिक को कंट्रोल करना है। अब किसी भी किसान को रोका नहीं जाएगा।


27 Nov 2020, 4:31 PM

किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा जाम

27 Nov 2020, 4:27 PM

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए 2 ट्रेन कैंसिल


27 Nov 2020, 4:27 PM

किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड जाने से इनकार कर रहे हैं

किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड जाने से इनकार कर रहे हैं। वे अब भी सिंधु बॉर्डर पर डटे हैं। बता दें कि शुक्रवार को बवाल के बाद पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी। किसान इस दौरान दिल्ली के किसी ओर इलाके में नहीं जा सकेंगे। साथ ही इस दौरान पुलिस किसानों के साथ ही रहेगी।

27 Nov 2020, 3:34 PM

टिकरी बॉर्डर से किसान दिल्ली में दाखिल हुए

राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिलने के बाद टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होते किसान प्रदर्शनकारी। किसान शांतिपूर्ण तरीके से बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में प्रदर्शन कर सकते हैं।


27 Nov 2020, 3:03 PM

किसानों से बातचीत के बाद बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन की इजाजत दी गई: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने कहा, “किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने उनको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है, इसके लिए बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड को निर्धारित किया गया है। उनसे (किसानों) ये अपील है कि वो शांति बनाए रखें।”

27 Nov 2020, 3:00 PM

दिल्ली के पास सिंधु बॉर्डर पर पुलिस-किसानों में झड़प के बाद की तस्वीरें


27 Nov 2020, 2:49 PM

दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी संगम ग्राउंड में प्रदर्शन की इजाजत दी

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा, “प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। उन्हें बुराड़ी इलाके में निरंकारी समागम मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। किसानों से अपील है कि वो शांति बनाए रखें।”

27 Nov 2020, 2:40 PM

सिंधु बॉर्डर पर बवाल! पुलिस ने आंसू गैस के गोले के साथ किया लाठीचार्ज, किसानों ने किया पथराव

दिल्ली के पास सिंधु बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में झड़प हुई है। दिल्ली कूच के लिए किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर दिया। भड़के किसानों ने पुलिस पर पथराव किया है। पथराव और लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने की खबर।


27 Nov 2020, 2:36 PM

किसानों पर जारी है वार-प्रहार, अब नही बचेगी बीजेपी सरकार: कांग्रेस

27 Nov 2020, 2:28 PM

किसानों पर जारी है वार-प्रहार, अब नही बचेगी बीजेपी सरकार: कांग्रेस


27 Nov 2020, 2:06 PM

दिल्ली: सिंधु बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले

सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान दिल्ली आ रहे हैं।

27 Nov 2020, 1:51 PM

दिल्ली के पास सिंधु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान डटे, देखें तस्वीरें


27 Nov 2020, 1:31 PM

सोनीपत से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान सोनीपत से अपने ट्रैक्टरों और गाड़ियों से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं।

27 Nov 2020, 1:13 PM

9 स्टेडियम को अस्थाई जेल में बदलने की पुलिस की अपील को केजरीवाल सरकार ने किया खारिज

दिल्ली सरकार ने किसानों के विरोध को देखते हुए 9 स्टेडियम को अस्थाई जेलों में बदलने की मांग करने वाली दिल्ली पुलिस के अनुरोध को खारिज कर दिया है। किसानों के हल्ला बोल को देखते हुए पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस ने अस्थाई जेल की मांग की थी ताकि किसानों को हिरासत में लेकर इसमें रखा जा सके।


27 Nov 2020, 1:10 PM

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने पूछा, क्या मोदी सरकार ने छेड़ा किसानों के खिलाफ गृहयुद्ध?

27 Nov 2020, 12:43 PM

अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस छोड़े आंसू गैस के गोले

अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में टकराव की स्थिति बन गई है। जैसे ही किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की है, पुलिस ने उन्हें रोक लिया है। पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन के इस्तेमाल के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।


27 Nov 2020, 12:42 PM

यूपी: मथुरा में सड़क जाम लगाने के आरोप में कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नए कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रदर्शन कर रहे कुछ किसान प्रदर्शनकारियों को सड़क पर जाम लगाने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया।

27 Nov 2020, 12:40 PM

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जमा, कृषि बिलों के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी


27 Nov 2020, 12:27 PM

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- किसानों से तुरंत बात करे मोदी सरकार

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार से अपील की है कि दिल्ली सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को टालने के लिए किसान संघों से तुरंत बातचीत शुरू की जाए।

27 Nov 2020, 12:23 PM

हरियाणा: सिरसा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं किसान

हरियाणा के सिरसा में मुख्य राजमार्ग पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए किसानों के समूह, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।


27 Nov 2020, 12:20 PM

अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जमा हुए, पुलिस ने बंद कर रखा है बॉर्डर

27 Nov 2020, 12:14 PM

पंजाब: सिरसा में किसानों ने बैरिकेड्स को तोड़ा, दिल्ली की ओर कर रहे हैं कूच


27 Nov 2020, 12:12 PM

देश के किसान के साथ बीजेपी ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर जैसा व्यवहार कर रही: जयवीर शे​रगिल

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, “देश के किसान के साथ बीजेपी ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर जैसा व्यवहार कर रही है। जिस किसान का लाल गुलाब देकर स्वागत करना चाहिए, उसका लाल लहू भाजपा बेशर्मी से सड़कों पर बहा रही है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “बीजेपी एक तरफ पाकिस्तान आतंकवाद समर्थित आईएसआई आर्मी का लाल कालीन बिछा कर पंजाब में स्वागत करती है, पर पंजाब के किसान को दिल्ली में आने की इजाजत नहीं देती। क्या यह नया भारत है?”

27 Nov 2020, 11:51 AM

मथुरा: आंदोलनकारी किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे को ब्लॉक किया


27 Nov 2020, 11:20 AM

सुरक्षा बलों ने सिंघु बॉर्डर पर जमा किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले

दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बल सिंघु बॉर्डर पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

27 Nov 2020, 11:08 AM

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर पुलिस-किसानों में टकराव के हालात

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में टकराव के हालात बन गए हैं। पुलिस द्वारा वॉटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद किसान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, किसानों को हिरासत में ले रही है।


27 Nov 2020, 10:47 AM

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल, आंसू गैस के गोले छोड़े

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। यहां जमां किसानों को पुलिस तितर बितर करे की कोशिश कर रही है।

27 Nov 2020, 10:29 AM

किसानों को दिल्ली की ओर जाने से रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

हरियाणा में अंबाला के एसपी ने कहा, “हमने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से बंद रखा हुआ है, आज हमें जानकारी मिली है कि पंजाब से बड़ी संख्या में किसान संगठन जो कल नहीं जा पाए थे वो आज यहां से जाने की कोशिश करेंगे। हम आज भी कोशिश करेंगे कि वो यहां से दिल्ली की ओर कूच न कर सकें”


27 Nov 2020, 10:22 AM

दिल्ली पुलिस ने 9 स्टेडियम को अस्थाई जेलों में तब्दील करने के लिए दिल्ली सरकार से अनुमति मांगी

कृषि कानूनों के विरोध में देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली कूच करने वाले किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस जेल में बद करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली पुलिस ने 9 स्टेडियम को अस्थाई जेलों में तब्दील करने के लिए दिल्ली सरकार से अनुमति मांगी है।

27 Nov 2020, 10:08 AM

पंजाब: अमृतसर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य ट्रैक्टर-ट्रॉली में दिल्ली की ओर बढ़ रहे

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य पंजाब के अमृतसर से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।


27 Nov 2020, 10:00 AM

सिंघु बॉर्डर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भी किसान डटे

कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली जाने के लिए सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक किसान प्रदर्शनकारी ने कहा, “हमें प्रदर्शन करने का भी हक नहीं है, ऐसे बेरिकेड लगाए हैं, जैसे कि हम पाकिस्तान या चीन से आए हैं। हम अपनी राजधानी में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।”

27 Nov 2020, 9:42 AM

ये शायद इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब सरकार खुद सड़कें जाम कर रही है: दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “यह शायद इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब सरकार खुद सड़कें जाम कर रही है और किसान जाम हटा रहे हैं। सरकार द्वारा अनुशासित और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। बीजेपी-जेजेपी सरकार की यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है।”


27 Nov 2020, 9:38 AM

हरियाणा: पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह बहादुरगढ़ पहुंचा

27 Nov 2020, 9:37 AM

किसान आंदोलन की वजह से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दूसरे राज्यों से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों का कहना है कि दिल्ली-पानीपत हाईवे पर जाम लगने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


27 Nov 2020, 9:34 AM

पानीपत से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं किसान

कृषि कानूनों के विरोध में किसान पानीपत से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। एक किसान प्रदर्शनकारी ने बताया, "हम किसी भी हालत में दिल्ली पहुंचेंगे। हम 6 महीने का राशन लेकर आए हैं।"

27 Nov 2020, 9:20 AM

दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं

दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। अंतरराज्यीय वाहन पश्चिमी, पूर्वी परिधीय एक्सप्रेसवे से जा सकते हैं।


27 Nov 2020, 9:08 AM

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, किसानों को तितर-बितर करने की कोशिश

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। किसानों को पुलिस बॉर्डर से खदेड़ रही है।

27 Nov 2020, 9:03 AM

किसानों के आंदलोन को देखते हुए हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी


27 Nov 2020, 9:02 AM

रोहतक में बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए

27 Nov 2020, 9:00 AM

किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन को देखते हुए सिंघू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन को देखते हुए सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।


27 Nov 2020, 8:46 AM

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान डटे, दिल्ली कूच के लिए अड़े, सीमाएं छावनी में तब्दील

पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर रात भर किसान डटे रहे। सुबह जैसे ही किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर किसानों को रोकने की कोशिश की। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली आने की जिद पर अड़े हैं। इस बीच बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia