Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर किसानों की हुंकार, आंदोलन से मोदी सकार की बढ़ी मुश्किलें, सीमाओं पर पहरा सख्त

किसान आंदोलन को देखते हुए एनसीआर और हरियाणा पंजाब से सटे यूपी के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की सीमाओं पर पहरा बढ़ा दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

मोदी सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। वहीं किसान आंदोलन को देखते हुए एनसीआर और हरियाणा पंजाब से सटे यूपी के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की सीमाओं पर पहरा बढ़ा दिया गया है। खबरों के मुताबिक, गाड़ियों और खासकर ट्रैक्टर ट्रालियों की विशेष जांच की जा रही है। आशंका है कि किसान यूपी के रास्ते भी दिल्ली एनसीआर की ओर कूच कर सकते हैं।

दरअसल सहारनपुर मंडल भी किसानों का गढ़ है। सहारनपुर में भी समय-समय पर किसानों के बड़े आंदोलन होते रहे हैं। ऐसे में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर तीनों जिलों की सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।


बता दें कि पिछले आंदोलन के बाद इस बार किसान पूरी तैयारी के साथ निकले हैं। किसानों का साफ कहना है कि दिल्ली तैयार हो जाओ हम आ रहे हैं। वहीं किसानों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दो बार की किसानों से बातचीत बेनतीजा रही है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए किसानों के साथ चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि बातचीत से समाधान मुमकिन है। हम राज्य सरकारों से बात कर रास्ता निकालने को तैयार हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia