Farmers Protest LIVE: किसान आंदोलन को देखते हुए ढीले पड़े सरकार के तेवर, बीच का रास्ता निकालने की कोशिश

किसानों के साथ सरकार की गुरुवार को हुई चौथे दौर की बैठक भले किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन मांगों को लेकर सरकार का रुख पहले से नरम हुआ है। किसानों के तेवर को देखते हुए सरकार कई विषयों पर विचार करते हुए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में दिख रही है।<b></b>

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

03 Dec 2020, 11:33 PM

किसान आंदोलन को देखते हुए ढीले पड़े सरकार के तेवर, बीच का रास्ता निकालने की कोशिश

किसानों के साथ सरकार की गुरुवार को हुई चौथे दौर की बैठक भले किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन मांगों को लेकर सरकार का रुख पहले से नरम हुआ है। किसानों के तेवर को देखते हुए सरकार कई विषयों पर विचार करते हुए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में दिख रही है। सरकार भले कानून वापस नहीं लेगी, लेकिन किसानों की जिद को देखते हुए कुछ पहलुओं पर नए उपाय करने की तैयारी है।

03 Dec 2020, 8:29 PM

हम संशोधन नहीं चाहते हैं, नए कानून वापस हो : बलदेव सिंह सिरसा, किसान नेता

03 Dec 2020, 8:22 PM

बातचीत में थोड़ी प्रगति हुई है, सरकार पर आंदलोन का असर दिख रहा है: हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष समिति


03 Dec 2020, 8:03 PM

ऐसा लगता है कि एमएसपी को लेकर सरकार का रुख ठीक रहेगा, वार्ता ने थोड़ी प्रगति की है: राकेश टिकैत

03 Dec 2020, 7:51 PM

सरकार ने एमएसपी पर संकेत दिए हैं। ऐसा लगता है कि एमएसपी को लेकर उनका रुख ठीक रहेगा। वार्ता ने थोड़ी प्रगति की है:बैठक के बाद क्या बोले कृषि मंत्री

किसानों के साथ बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार और किसानों ने अपना पक्ष रखा। किसानों की चिंता जायज है। सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार खुले मन से किसान यूनियन के साथ चर्चा कर रही है। किसानों की 2-3 बिंदुओं पर चिंता है। बैठक सौहार्द्रपूण माहौल में हुई। APMS को सशक्त बनाने के लिए सरकार विचार करेगी।


03 Dec 2020, 7:37 PM

केंद्र सरकार के साथ किसान नेताओं की बैठक खत्म, अगली बैठक 5 दिसंबर को

03 Dec 2020, 7:16 PM

सरकार से बातचीत के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर तेज हुआ किसानों का आंदोलन


03 Dec 2020, 7:09 PM

दिल्ली: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए खाना बना रहे लोग बोले- यह हमारी खुशनसीबी

03 Dec 2020, 7:07 PM

MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को नहीं छुआ जाएगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा: कृषि मंत्री


03 Dec 2020, 6:56 PM

मेरे हाथ में कुछ नहीं, मैंने केंद्र से मुद्दे सुलझाने की अपील की : अमरिंदर

किसानों के आंदोलन को देखते हुए केंद्र और किसान संगठनों की लगातार बातचीत हो रही है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि मेरे पास इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कुछ भी नहीं है। सिंह ने जल्द हल निकालने के लिए केंद्र से आग्रह किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने घर पर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बातचीत की। यह बैठक केंद्र सरकार और किसान यूनियनों के नेताओं के बीच विज्ञान भवन में दोपहर लगभग 12.30 बजे शुरू हुई चौथे दौर की वार्ता से पहले हुई।

करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने सरकार से अपील की कि वे जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान निकाले, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों को ही खतरा है।

03 Dec 2020, 6:52 PM

किसान नेताओं ने सरकार को सुझाव दिया कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए: किसान नेता

दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र सरकार के साथ किसान नेताओं की बैठक के दौरान किसान नेताओं ने सरकार को सुझाव दिया कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए और नए कृषि कानूनों को समाप्त किया जाए।


03 Dec 2020, 6:27 PM

निहंग सिख किसानों के समर्थन में सिंघू सीमा (दिल्ली-हरियाणा सीमा) तक पहुंचे

03 Dec 2020, 5:57 PM

किसान आंदोलन के कारण बॉर्डर सील होने से सब्जियों की आवक घटी, बढ़ सकती है कीमत

दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के चलते फलों और सब्जियों की आवक 50 फीसदी घट गई है। इनकी सप्लाई पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से होती है। हालांकि लोकल मंडियों में दाम स्थिर हैं, क्योंकि आजादपुर से 60 फीसदी सब्जियां दिल्ली के बाहर जाती हैं।


03 Dec 2020, 5:41 PM

गाजियाबाद: गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा) पर किसानों का आंदोलन जारी

03 Dec 2020, 5:34 PM

दिल्ली पुलिस ने NH24 पर किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर एक कैरिज वे बंद


03 Dec 2020, 5:24 PM

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश।

03 Dec 2020, 5:23 PM

किसानों के प्रदर्शन की वजह से सिंघु ब़र्डर, लामपुर,औचंडी, साफियाबाद, पियाओ मनिया और सबोली बॉर्डर दोनों तरफ से बंद किया गया है

किसानों के प्रदर्शन की वजह से सिंघु ब़र्डर, लामपुर,औचंडी, साफियाबाद, पियाओ मनिया और सबोली बॉर्डर दोनों तरफ से बंद किया गया है। ट्रैफिक को मुकरबा, डीटीके रोड से डायवर्ट किया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड, एच-44 पर जानें से बचे।


03 Dec 2020, 4:40 PM

कृषि कानूनों के खिलाफ नोएडा में किसानों का आंदोलन जारी

03 Dec 2020, 4:39 PM

दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार-किसानों के बीच वार्ता जारी, MSP गारंटी पर अड़े किसान

दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच करीब तीन घंटे से वार्ता जारी है। खबरों के मुताबिक, किसान एमएसपी गारंटी पर अड़े हुए हैं। वहीं, सरकार इस पर राजी नहीं हो रही है।


03 Dec 2020, 4:21 PM

नोएडा से दिल्ली चिल्ला बॉर्डर लिंक रोड ट्रैफिक लिए बंद है

नोएडा से दिल्ली चिल्ला बॉर्डर लिंक रोड ट्रैफिक लिए बंद है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दी डीएनडी रोड इस्तेमाल करने की सलाह।

03 Dec 2020, 3:43 PM

कृषि कानून के खिलाफ शुरू हुई अवॉर्ड वापसी, बादल-ढींढसा ने लौटाए पद्म सम्मान

कृषि कानूनों के खिलाफ देश में किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ अवॉर्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया है। उनके अलावा अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा अभी अपना पद्म भूषण सम्मान लौटाने की बात कही है।


03 Dec 2020, 3:23 PM

दिल्ली: विज्ञान भवन में ब्रेक के दौरान किसानों ने खुद के द्वारा लाया गया खाना खाया

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ विज्ञान भवन में बैठक के लिए गए किसानों ने ब्रेक के दौरान, सरकार द्वारा किए गए खाने के प्रबंध की जगह खुद के द्वारा लाए हुए खाने को बांटकर खाया।

03 Dec 2020, 3:14 PM

ओडिशा: दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने प्रदर्शन

ओडिशा के भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के सदस्यों ने दिल्ली में हो रहे किसान के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में प्रदर्शन किया।


03 Dec 2020, 2:59 PM

कृ​षि कानूनों में संशोधन से बात बनने वाली नहीं है: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव श्रवण सिंह पंढेर ने कहा, “कृषि कानूनों में संशोधन से बात बनने वाली नहीं है, कृषि कानून रद्द करने के अलावा कोई और चारा नहीं है।”

03 Dec 2020, 2:49 PM

सरकार से वार्ता जारी, किसानों ने की ‘MSP गारंटी’ कानून बनाने की मांग

दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच वार्ता जारी है। खबरों के मुताबिक, कृषि कानून पर सरकार किसानों को मानने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसान, सरकार से एमएसपी पर गारंटी की मांग कर रहे हैं।


03 Dec 2020, 2:19 PM

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा स्पीकर को पत्र, शीतकालीन सत्र में किसान आंदोलन पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद ने अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर संसद के शीतकालीन सत्र में किसान आंदोलन, कोरोना वैक्सीन की स्थिति, आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपील की है।

03 Dec 2020, 1:57 PM

दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसान, विज्ञान भवन में सरकार से वार्ता जारी, नतीजे का इंतजार

दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच वार्ता जारी है। इस बीच किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली में चल रही बैठक के नतीजे का इंतजार है।


03 Dec 2020, 1:16 PM

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हम लोग किसानों के साथ हैं और अगर सरकार इनके साथ तानाशाही करेगी तो हम सड़कों पर उतरेंगे। मैं चाहता हूं कि किसानों की मांग पर अमल हो। सरकार का असली उद्देश्य किसानों की जमीन छीनना और पूंजीपतियों को देना है।”

03 Dec 2020, 1:15 PM

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पास किया


03 Dec 2020, 12:52 PM

मैंने गृह मंत्री से पंजाब में स्थिति के बारे में बताया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैंने गृह मंत्री से पंजाब में स्थिति के बारे में बताया और कहा है कि जल्दी इसका कोई हल निकलना चाहिए और पंजाब के किसानों को भी अपील करता हूं कि हम जल्दी इसका हल निकालें, क्योंकि इसका पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर हो रहा है।”

03 Dec 2020, 12:33 PM

दिल्ली के विज्ञान भवन नें किसानों-सरकार के बीच वार्ता शुरू, कृषि कानूनों और MSP पर बनेगी बात

दिल्ली के विज्ञान भवन नें किसानों और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो गई है। इस बैठक में किसानों के साथ कृषि मंत्री और पीयूष गोयल मौजूद हैं।


03 Dec 2020, 12:30 PM

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी, देखें तस्वीरें

03 Dec 2020, 12:19 PM

कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द करने से कम स्वीकाjना, देश और किसानों के साथ विश्वासघात होगा'

काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा।


03 Dec 2020, 12:17 PM

मुझे आशा है कि किसानों से चर्चा के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “भारत सरकार किसानों से लगातार चर्चा कर रही है और मुझे आशा है कि चर्चा के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। चौथे चरण की चर्चा में कोई न कोई पक्ष जरूर निकलेगा।”

03 Dec 2020, 12:09 PM

दिल्ली: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक के लिए पहुंच गए हैं। किसानों के मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद सरकार और किसानों के बीच वार्ता शुरू होगी।


03 Dec 2020, 12:07 PM

हमें उम्मीद है कि वार्ता फलदायक होगी: किसान नेता राकेश टिकैत

आप कानून रद्द करवाना चाहते हैं या उनमें संशोधन, यह सवाल पूछे जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हमें उम्मीद है कि आज बात बनेगी। सभी काम होंगे, आज कानून वापसी होगी और किसान भी अपने घर जाएगा। अभी चलकर सरकार से बात करेंगे।”

03 Dec 2020, 12:05 PM

दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान, सरकार से वार्ता के लिए पहुंचे

किसान नेता दिल्ली में विज्ञान भवन पहुंच गए हैं। आज कृषि कानूनों को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच बैठक होगी।


03 Dec 2020, 11:34 AM

किसानों ने वार्ता से पहले दिया आपत्तियों का ड्राफ्ट, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

दिल्ली में आज होने वाली वार्ता से पहले किसानों ने सरकार के सामने आपत्तियों से जुड़ा ड्राफ्ट पेश कर दिया है। दरअसल इससे पहले हुई वार्ता में सरकार ने किसानों से कहा था कि वह प्वॉइंट में बताएं कि कृषि कानूनों में उन्हें क्या दिक्कत है, जिसके बाद अब किसानों ने सरकार के सामने आपत्तियों वाला ड्राफ्ट पेश किया है। किसानों ने सराकार से इस ड्राफ्ट के जरिए 8 मांगें की हैं।

किसानों ने सरकार को भेजे गए ड्राफ्ट में इन मुद्दों को उठाया है:

  • तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।
  • वायु प्रदूषण के कानून में बदलाव वापस हो।
  • बिजली बिल के कानून में जो बदलाव किया गया है, वो गलत है।
  • एमएसपी पर लिखित में सरकार भरोसा दे।
  • कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर किसानों को ऐतराज है।
  • किसानों ने कभी ऐसे बिल की मांग की ही नहीं, तो फिर क्यों ये बिल लाए गए? इससे सिर्फ कारोबारियों का फायदा है।
03 Dec 2020, 11:29 AM

दिल्ली: बुराड़ी ग्राउंड पर किसान डटे, सरकार से होने वाली वार्ता से किसानों को उम्मीद


03 Dec 2020, 11:15 AM

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्ड पर किसान प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

03 Dec 2020, 10:54 AM

दिल्ली: किसानों से वार्ता के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने आवास से निकले

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने आवास से रवाना हुए। नरेंद्र सिंह तोमर आज कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे।


03 Dec 2020, 10:40 AM

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

03 Dec 2020, 10:05 AM

गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर किसानों के एक समूह ने हवन किया

गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर किसानों के एक समूह ने हवन किया। आज किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ होने वाली है।


03 Dec 2020, 9:52 AM

सरकार से वार्ता के लिए सिंघु बॉर्डर से रवाना हुए किसान, 35 किसान नेता बातचीत में लेंगे हिस्सा

सरकार से वार्ता के लिए सिंघु बॉर्डर से किसान रवाना हो गए हैं। रवाना होने के दौरान एक किसान नेता ने कहा कि हम 35 किसान नेता सरकार से बात करने के लिए जा रहे हैं। हम पढ़े लिखे किसान हैं, हमें पता है कि हमारे लिए क्या अच्छा है। हम चाहते हैं कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले।

03 Dec 2020, 9:43 AM

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डटे किसान, आज सरकार से होगी वार्ता

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “जब तक प्रधानमंत्री जी समस्या का निदान नहीं करेंगे, तब तक किसान दिल्ली छोड़कर नहीं जाएंगे।”


03 Dec 2020, 9:16 AM

सरकार से आज होने वार्ता में भी पंजाब किसा संघर्ष समिति ने हिस्सा लेने से किया मना

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। आज सरकार से होने वाली वार्ता में भी पंजाब किसान संर्घष समिति ने हिस्सा लेने से मना कर दिया है। समिति ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बांटने की कोशिश कर रही है। जब तक पीएम मोदी सभी 507 किसान यूनियनों के नेताओं के साथ बैठक नहीं करेंगे हम इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

03 Dec 2020, 9:12 AM

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों को आज केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से काफी उम्मीदें हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे हक में जाएगा। इतनी संख्या में किसान पंजाब, हरियाणा, यूपी से यहां पहुंच रहे हैं।"


03 Dec 2020, 8:48 AM

सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

03 Dec 2020, 8:38 AM

बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में किसान डटे हुए हैं


03 Dec 2020, 8:27 AM

दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसान, समर्थन देने गुजरात के किसान भी पहुंचे, सरकार से आज फिर होगी वार्त

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। आज फिर सरकार और किसानों की बीच वार्ता होगी। उधर, देश के अलग-अलग हिस्सों से किसानों को समर्थन मिल रहा है। सिंधु बॉर्डर पर पंजाब-हरियाणा के किसानों को अपना समर्थन देने के लिए गुजरात के किसान भी पहुंच गए हैं। देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे हैं।

गुजरात से आया किसानों का एक समूह कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम टीवी पर देख रहे थे कि ये आंदोलन हरियाणा और पंजाब का है, लेकिन ये आंदोलन पूरे हिन्दुस्तान के किसानों के लिए चल रहा है। हम इस आंदोलन का समर्थन करने आए हैं।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia