यमुना एक्सप्रेसवे के 'जीरो पॉइंट' पर प्रदर्शन कर रहे किसान फिर गिरफ्तार, धरना स्थल खाली करवाया, पुलिस तैनात

'जीरो पॉइंट' पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही देर रात धरना स्थल खाली को खाली करवा दिया। यह धरना भारतीय किसान यूनियन (भाकियू )द्वारा बुलाए गई महा पंचायत के बाद आयोजित किया गया था।

फोटो: विपिन
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

यमुना एक्सप्रेसवे के 'जीरो पॉइंट' पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही देर रात धरना स्थल खाली को खाली करवा दिया। खबरों के मुताबिक, 'जीरो पॉइंट' पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही देर रात धरना स्थल खाली को खाली करवा दिया। यह धरना भारतीय किसान यूनियन (भाकियू )द्वारा बुलाए गई महा पंचायत के बाद आयोजित किया गया था।

दूसरी ओर सीएम योगी ने साफ कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं, दूसरी तरफ किसानों के हिरासत में लेने के बाद से किसानों में तनाव का माहौल है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा की लड़ाई जारी रहेगी, प्रशासन ने आंदोलन कर्ताओं से निपटने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।


इससे पहले बुधवार को नोएडा में दलित प्रेरणास्थल पर शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार किये गये संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार शाम को करीब 160 लोगों की गिरफ्तार किया था हालांकि कई बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार लोगों को जेल के गेट से मुचलके पर ही छोड़ दिया गया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia