गुजरात के साबरकांठा में मौत की टक्कर!, बस की वैन से भिड़ंत होने के बाद 6 महिलाओं की मौत, 8 लोग घायल
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए. के. पटेल ने बताया कि वैन अरावली जिले के मोडासा से महिलाओं को ले जा रही थी तभी जिले में शामलाजी को हिम्मतनगर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा एक वैन को टक्कर मारने के बाद छह महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए. के. पटेल ने बताया कि वैन अरावली जिले के मोडासा से महिलाओं को ले जा रही थी तभी जिले में शामलाजी को हिम्मतनगर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए काम करने वाली ‘कैटरिंग टीम’’ का हिस्सा थीं, जो पड़ोसी अरावली जिले के मोडासा से हिम्मतनगर के हुंज गांव में एक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। पटेल ने बताया कि वैन सवार छह महिला यात्रियों की मौत हो गई पुलिस के मुताबिक, इस घटना में छह अन्य महिलाएं, एक पुरुष और वैन चालक घायल हो गए।
घायलों को तुरंत हिम्मतनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. ध्रुपद चौहान ने बताया कि उनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia