मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना का खौफ! भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पूर्ण लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भोपाल में सबसे ज्यादा 345 मरीज सामने आए हैं, वहीं इंदौर मे 317। जबलपुर में 116 मरीज मिले हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान मे रखकर महाराष्ट्र से आने और जाने वाली यात्री बसों पर रोक लगा दी गई है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर के चलते तीन प्रमुख शहरों, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आज को पूर्णबंदी की गई है। 32 घंटे की पूर्ण लॉकडाउन जारी है, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाजाही की छूट है, फिर भी सड़कों और बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। राज्य में कोरोना मरीजों की दैनिक संख्या 13 सौ को पार कर गई है।

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना का खौफ! भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पूर्ण लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भोपाल में सबसे ज्यादा 345 मरीज सामने आए हैं, वहीं इंदौर मे 317 और जबलपुर में 116 मरीज मिले हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान मे रखकर महाराष्ट्र से आने और जाने वाली यात्री बसों पर रोक लगा दी गई है।

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना का खौफ! भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पूर्ण लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

कोरेाना के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क का उपयोग आवश्यक कर दिया गया है, वहीं इंदौर, भोपाल व जबलपुर में शनिवार की रात को 10 बजे से सोमवार को सुबह छह बजे तक के लिए पूर्णबंदी की गई है। 32 घंटे की इस पूर्णबंदी के चलते सड़कों पर सुरक्षा बलों की तैनाती है, जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए हैं। आवश्यक सेवाएं निर्बाध गति से जारी हैं, वहीं आम आवाजाही पर पूरी तरह रोक है। सड़कों पर सन्नाटा है तो बाजार पूरी तरह बंद हैं और गलियां सुनसान हैं।

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना का खौफ! भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पूर्ण लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

राज्य सरकार ने तय किया है कि इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। तीनों ही नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia