बिहार और असम से बाढ़ की भयावह तस्वीरें आई सामने, अब तक 26 लोगों की मौत, 45 लाख लोग प्राभवित

बिहार और असम के कई जिलों में बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। दोनों राज्यों में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार की पांच नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

बिहार और असम में बारिश और बाढ़ से हाहाकर मचा हुआ है। बारिश और बाढ़ के कहर से दोनों राज्यों में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। दोनों राज्यों के कई जिलों की हालात बद से बदतर हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक बिहार में बाढ़ से अब तक 19 लोगों मौत हो चुकी है। जबकि बाढ़ से 9 जिलों के लगभग 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

 बिहार और असम से बाढ़ की भयावह तस्वीरें आई सामने, अब तक 26 लोगों की मौत, 45 लाख लोग प्राभवित

बाढ़ से अररिया में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं मोतिहारी में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के काम में लगातार जुटी हुई हैं। बाढ़ की वजह से 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

 बिहार और असम से बाढ़ की भयावह तस्वीरें आई सामने, अब तक 26 लोगों की मौत, 45 लाख लोग प्राभवित

बिहार के जिन इलाकों में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है, उनमें अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी जिला शामिल हैं। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नदियों का जलस्तर बढ़ने से चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 बिहार और असम से बाढ़ की भयावह तस्वीरें आई सामने, अब तक 26 लोगों की मौत, 45 लाख लोग प्राभवित

मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बावजूद कटरा और औराई में बाढ़ की स्थिति नाजुक बनी है। पूर्वी चंपारण के नए इलाकों में पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है। मधुबनी में कमला बलान और धौस नदी का तटबंध टूटने से जिले में हाल बेहाल है। दरभंगा में चार जगहों पर कमला नदी का तटबंध टूट गया।

 बिहार और असम से बाढ़ की भयावह तस्वीरें आई सामने, अब तक 26 लोगों की मौत, 45 लाख लोग प्राभवित

असम के 33 में से 25 जिलों में बाढ़ की वजह से करीब 15 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राज्‍य में बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

 बिहार और असम से बाढ़ की भयावह तस्वीरें आई सामने, अब तक 26 लोगों की मौत, 45 लाख लोग प्राभवित

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार प्रभावित जिलों में धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, चिरांग, गोलाघाट, माजुली, जोरहाट, डिब्रूगढ़, नगांव, मोरीगांव, कोकराझार, बोंगाईगांव, बक्सा, सोनितपुर, दर्रांग और बारपेटा शामिल हैं। बारपेटा में हालत सबसे ज्‍यादा गंभीर है।

 बिहार और असम से बाढ़ की भयावह तस्वीरें आई सामने, अब तक 26 लोगों की मौत, 45 लाख लोग प्राभवित

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia