देशभर में मनाया जा रहा रोशनी का पर्व, पीएम, राष्ट्रपति और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देशभर में दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपवाली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।”


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में खुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, खुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं, सभी को शुभ दीपावली!”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */