नितिन देसाई सुसाइ़ड केस में कर्ज देने वाली कंपनी के 5 अफसरों पर FIR, पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई

देसाई की पत्नी नेहा एन. देसाई ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि ईसीएल फाइनेंस कंपनी/एडलवाइस ग्रुप के अधिकारी बकाया ऋण के लिए उनके पति को नियमित रूप से परेशान कर रहे थे, जिसके चलते मानसिक तनाव के कारण उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

नितिन देसाई सुसाइ़ड केस में कर्ज देने वाली कंपनी के 5 अफसरों पर FIR दर्ज
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने मशहूर आर्ट डायरेक्‍टर नितिन चंद्रकांत देसाई की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को ईसीएल/एडेलवाइस समूह और उसके पांच अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी देसाई की पत्नी नेहा देसाई की ओर से अधिकारियों के खिलाफ पति को परेशान करने की शिकायत देने के बाद दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मशहूर आर्ट डायरेक्‍टर की पत्नी नेहा एन. देसाई द्वारा खालापुर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेहा देसाई ने अपनी शिकायत में दावा किया कि ईसीएल फाइनेंस कंपनी/एडलवाइस ग्रुप के अधिकारी बकाया ऋण के लिए उनके पति को नियमित रूप से परेशान कर रहे थे, और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


खालापुर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 34 के तहत ईसीएल/एडेलवाइस के पांच अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले में आगे की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि खालापुर पुलिस जल्द ही ईसीएल फाइनेंस कंपनी और एडलवाइस ग्रुप और आरोपी बनाए गए पांचों अधिकारियों से जल्द ही पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि 2 अगस्त की सुबह 57 वर्षीय नितिन देसाई का शव रायगढ़ जिले के खालापुर के कर्जत में उनके स्टूडियो कॉम्प्लेक्स एन डी. आर्ट वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के एक सेट पर लटका हुआ पाया गया था। इस घटना ने बॉलीवुड और राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी था। 252 करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण उनकी आत्महत्या पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आज शाम यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia