दिल्ली के लाजपत नगर में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर 30 दमकल की गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में आग लगी है। सूचना के बाद मौके पर 30 दमकल की गाड़ियांं पहुंच चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दि्ल्ली के लाजपत नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यहां कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई है। सूचना के बाद मौके पर 30 दमकल की गाड़ियांं मौजूद है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

आपको बता दें, लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में ये आग लगी है। हालांकि आग के कारणों का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए