दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर

आग इतनी भयानक है कि उसे बुझाने के लिए 17 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। उधर सूचना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। जहां ये आग लगी है उसके आस पास के इलाके को खाली करा दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिल्ली के बवाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक एक बार फिर बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग की खबर है। बताया जा रहा है कि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भयानक आग लग गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आग इतनी भयानक है कि उसे बुझाने के लिए 17 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। उधर सूचना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। जहां ये आग लगी है उसके आस पास के इलाके को खाली करा दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए