मुंबई में गैस लीक से बेकरी में लगी आग, 2 बच्चों समेत 6 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

आग गैस रिसाव (गैस लीक) के कारण लगी। गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। घायलों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल भेजा गया है। छह घायल आईसीयू में एडमिट हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के खार में गैस लीकेज से भयंकर आग लग गई। यह आग हरिश्चंद्र बेकरी में लगी। आग लगने की घटना सुबह 9 बजे के करीब हुई जिसमें 6 लोग झुलस गए। इन घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी में कहा गया है कि आग गैस रिसाव (गैस लीक) के कारण लगी। गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। घायलों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल भेजा गया है। छह घायल आईसीयू में एडमिट हैं।

बीएमसी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक घर में आग लगने से छह लोग झुलस गए। आग गैस रिसाव के कारण लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग प्रक्रिया चल रही है।

छह घायल व्यक्तियों की पहचान सखुबाई जायसवाल (65) के रूप में की गई, जो 45% जली हुई थी, प्रियंका जायसवाल (26) 51% झुलसी, निकिता मंडलिक (26) 45% झुलसी, सुनील जायसवाल (29) 50% झुलसे, यशा चव्हाण (07) 40 फीसदी और प्रथम जायसवाल (06) 45 फीसदी झुलसे थे। इन सभी को आईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia