सासाराम से पटना जाने वाली ट्रेन की बोगियों में लगी आग, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बिहार में सासाराम स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। स्टेशन पर खड़ी पटना जाने वाली ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लगने से दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

सासाराम स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते कर्मचारी
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह पटना जाने वाली ट्रेन की एक बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के समय ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी थी। इस ट्रेन का नंबर 53212 बताया गया है। आग लगने के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रेन की बी-3 बोगी के शौचालय से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में धुआं आग में बदल गया और आग बोगी के अंदर फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जाता है कि ट्रेन सोमवार सुबह 6:45 बजे सासाराम स्टेशन से पटना के लिए रवाना होने वाली थी। आग लगने की खबर मिलते ही रेलवे कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्लेटफार्म को खाली कराया। रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बल की मुस्तैदी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट अथवा किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia