मध्य प्रदेश: दो ट्रकों की टक्कर के बाद भीषण आग, दोनों ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, सामने आई भयावह तस्वीरें
एक ट्रक में मौसंबी भरा हुआ था। दूसरे ट्रक में चावल लदा हुआ था। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। ट्रक ड्राइवरों को ट्रकों से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

मध्य प्रदेश के सिवनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। आग से दोनों ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। यह दर्दनाक हादसा नेशनल हाईवे 7 पर बंजारी के पास हुआ। दोनों ट्रकों में टक्कर के बाद आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक में मौसंबी भरा हुआ था। वहीं, दूसरे ट्रक में चावल लदा हुआ था। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। ट्रक ड्राइवरों को ट्रकों से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवरों की आग से जिंदा जलकर मौत हो गई।

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। काफी देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
- मध्य प्रदेश समाचार
- Madhya Pradesh News
- Truck Accident
- मध्य प्रदेश में सड़क हादसा
- दो ट्रकों में टक्कर
- Madhya Pradesh Road Accident
