बिहार: ‘सुशासन बाबू’ के राज में अपराध जारी, दीपावली की रात भोजपुरी गायक छैला बिहारी के घर अंधाधुंध फायरिंग

बिहार के खगड़िया में बुधवार की देर रात करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने लोक गायक छैला बिहारी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार में बेखौफ बदमाशों ने भोजपुरी लोक गायक छैला बिहारी घर पर जमकर गोलीबारी कर पुलिस व्यवस्था को ठेंगा दिखाया है। घटना बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना इलाके के पोड़ा ओपी की है। खबरो के मुताबिक, गायक छैला बिहार के घर पर बदमशानों ने कई राउंड फायरिंग की है। परिवारवालों ने बताया कि कि दीपावली पर्व को लेकर घर के सभी लोग जगे हुए थे। घर पर फायरिंग होते देख परिवार के लोग पड़ोस के यहां छिप गए। गायक छैला बिहारी के छोटे भाई सुशील बिहारी ने बताया कि बदमाशों ने घर घुसकर पहले लूटपाट शुरू की। विरोध करने पर मारपीट किया। फिर दहशत फैलाने के मकसद से अंधाधुंध फायरिंग किया।

घरवालों के मुताबिक, मनरेगा योजना में बगैर काम कराये ही अवैध ढंग से लाखों की राशि की निकासी करने की शिकायत डीएम से की थी। इसका खुलासा करने का आरोप छैला बिहारी के परिवारवालों पर ही लगा है। इसलिए दहशत फैलाने के लिए मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। जिस वक्त गोलीबारी की ये घटना हुई उस वक्त छैला अपने घर में नहीं थे।

इधर घटना की खबर मिलते ही पौरा ओपी अध्यक्ष महेशलाल राम पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटनास्थल से खोखा और एक मोबाइल बरामद किया है। एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ करवाई की जायगी।

खबरों के मुताबिक ये पहला मामला नहीं है जब छैला या उनके परिवार को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी छैला बिहारी के भाई अनिल सिंह का इस साल जनवरी में ही अपहरण हो चुका है। इसमें दर्ज मामले में हथियार से लैस अपराधियों द्वारा खेत जुताई के दौरान अपहरण करने की बात कही गई थी। एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने कहा था कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। हालांकि, बदमाशों ने अनिल को दो दिन बाद छोड़ दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia