साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें किन राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

साल- 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। कई देशों समेत भारत में भी दिखाई देगा। हालांकि भारत में ये अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में ही आंशिक दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ये दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। 15 दिनों के अंदर लगने वाला ये दूसरा ग्रहण है। 10 जून को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में आंशिक रूप में दिखाई देगा। जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। NASA के मैप के मुताबिक, ये सूर्य ग्रहण भारत में सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। इसलिए सूतक के नियम सिर्फ इन्हीं जगहों पर माने जाएंगे। बाकी भारत के सारे हिस्सों में ना तो सूतक काल माना जाएगा और ना ही इस दौरान किसी तरह के कार्यों पर पाबंदी होगी। भारतीय समयानुसार ये दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा।

जहां पर सूर्य ग्रहण होगा उस दौरान सूर्य वलयाकार दिखेगा। 'रिंग ऑफ़ फ़ायर' या 'आग के छल्ले' का दीदार किया जा सकेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं। असल में यह खगोलीय घटना चंद्रमा के सूरज और धरती के बीच आ जाने के कारण होती है और कुछ समय के लिए एक विशेष इलाक़े में अंधेरा छा जाता है।


जानिए सूर्यग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव और क्या होगा असर

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान धन हानि हो सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें। आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिल सकती है।

तुला राशि- इस राशि के लोगों को सूर्यग्रहण के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

गौरतलब है कि इस साल दो बार सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। पहला सूर्य ग्रहण आज है और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर, 2021 को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। बता दें कि इससे पहले बीते 26 मई को सुपर ब्लड मून यानी चंद्र ग्रहण लगा था लेकिन यह चंद्रगहण भी भारत में नहीं दिखाई पड़ा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 10 Jun 2021, 9:14 AM