यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक सड़क हादसा! बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड पर कार से जाकर टकरा गई। हादसे में कार में सवार चार लोग और बस चालक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा एक्सप्रेसवे पर मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के पास हुआ जहां एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया है। जिसके बाद बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड पर कार से जाकर टकरा गई। बस के स्पीड से टकराने के कारण कार और बस दोनों पलट गई।

हादसे में कार में सवार चार लोग और बस चालक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद सुबह एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था। जिस के बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया।

पुलिस की मानें तो खाली बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस चालक को झपकी लग गई। जिस कारण बस बेकाबू हो गई और दूसरी साइड जाकर कार से टकराकर पलट गई। जिस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। कार सवार गाजियाबाद से आ रहे थे। बस चालक बलवंत सिंह निवासी पठानकोट की भी हादसे में मौत हुई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 Nov 2021, 12:21 PM