हरियाणा में मातम में बदला दिवाली का त्यौहार! कार के पेड़ से टकराने से 5 लोगों की मौत

इस हादसे में मारे गए लोग नजदीकी इलाकों के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान गांव बसंतपुर वासी अंकित पुत्र गुलाब सिंह, बृजपाल पुत्र धर्मपाल, गांव जैनपुर वासी गुरमीत पुत्र नसीब सिंह, गांव गौरीपुर गोल्डी पुत्र धर्मपाल और गांव नलवी वासी विशाल पुत्र मदन के रूप में हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शाहाबाद के निकट एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई।

शाहाबाद पुलिस थाने के प्रभारी प्रेम सिंह ने टेलीफोन पर बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार रात को हुई है। आपको बता दें, इस हादसे में मारे गए लोग नजदीकी इलाकों के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान गांव बसंतपुर वासी अंकित पुत्र गुलाब सिंह, बृजपाल पुत्र धर्मपाल, गांव जैनपुर वासी गुरमीत पुत्र नसीब सिंह, गांव गौरीपुर गोल्डी पुत्र धर्मपाल और गांव नलवी वासी विशाल पुत्र मदन के रूप में हुई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia