मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया सुसाइड, दूध में जहर मिलाकर पिया, इलाके में दहशत का माहौल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर पांचों को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी ने रात के समय दूध में जहर मिलाकर उसे पी लिया।

घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की है। सुबह देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर पांचों को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले पति-पत्नी ने अपने तीनों बच्चों को जहर मिला दूध पिलाया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस पूरे मामले के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर ऐसा कौन-सा दर्द या परेशानी थी, जिसने पूरे परिवार को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia