बिहार: बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, 5 युवकों की दर्दनाक मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

औरंगाबाद में बारात में शामिल होने के बाद सभी लोग झारखंड लौट रहे थे। बारात में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पास बेकाबू होकर पुल के नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के औरंगाबाद में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। सड़क हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बारात में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पास बेकाबू होकर पुल के नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। औरंगाबाद में बारात में शामिल होकर झारखंड वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि बारात भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आई थी। हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे। मृतकों में सभी 18 से 19 साल के युवक थे। मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। दो युवक जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia