असम में बाढ़ से हाल विकराल, अब तक 16 लोगों की गई जान, 16 जिलों के 704 गांव बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ का पानी राज्य के 16 जिलों में प्रवेश कर गया। राज्य में बाढ़ से 2.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि इसमें एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मानसून के असम पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार और इस कारण बाढ़ की हालत ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य के 16 जिलों के 704 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी शुक्रवार का दी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से राज्य में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी और इसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और इसके चलते धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुड़ी, दरंग, बक्सा, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि जिला विभागों ने छह जिलों में 142 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 19,000 से अधिक लोग रहे रहे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia