दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, खाली कराए जा रहे हैं निचले इलाके

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर भारत में जोरदार बारिश के बाद कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में रविवार सुबह 6 बजे तक युमना का जलस्तर 205.44 मीटर तक पहुंच गया। निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है।

पूर्वी दिल्ली के डीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “फिलहाल यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर है। अब तक निचले इलाकों से 1500 लोगों को निकाला जा चुका है। निचले इलाके से निकाले गए लोगों को 10 अलग-अलग इलाकों में ठहराने के लिए 550 टेंट लगाए गए हैं। अगर और लोगों को निचले इलाकों से निकालने की जरूरत पड़ी तो उन्हें स्कूलों और नाइट शेल्ट में ठहराया जाएगा।”

आज शाम तक दिल्ली के निचले इलाकों में यमुना का पानी घुसने का खतरा है। हरियाणा के हथिनी कुंड से 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक आपात बुलाई थाी और बाढ़ से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया था

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Jul 2018, 10:19 AM