दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! यमुना नदी फिर से खतरे के निशान से ऊपर, लोहा पुल फिर हुआ बंद

आज, 24 जुलाई को सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान (205.33) से 1.23 मीटर ऊपर है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में यमुना नदी फिर से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आज, 24 जुलाई को सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान (205.33) से 1.23 मीटर ऊपर है। वहीं, यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण पुराने यमुना पुल (ओल्ड लोहा पुल) का काम रविवार रात से निलंबित कर दिया गया, इसमें दिल्ली और शाहदरा के बीच मार्ग निलंबित रहेगा। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा में यमुना की सहायक नदी हिंडन नदी में भी शनिवार को जल स्तर में वृद्धि देखी गई है। निचले इलाकों में स्थित कई घर पानी में डूब गए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेशराव कुलकर्णी ने कहा, “निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी घुस गया है। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia