दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा! यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, केजरीवाल सरकार बोली- तैयार हैं हम

दिल्ली वासियों को फिलहाल बारिश से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मताबिक, दिल्ली में 12cm तक बारिश की उम्मीद है। इससे अधिक भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा।
दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा।
user

नवजीवन डेस्क

भारी बारिश के बीच दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर 1 बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है।

वहीं, दिल्ली लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 2 दिनों में ही पानी 8-10 फूट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है।


फिलहाल दिल्ली वासियों को बारिश से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मताबिक, दिल्ली में 12cm तक बारिश की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि इससे अधिक भी बारिश हो सकती है, हम निगरानी कर रहे हैं। आईएमडी ने आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी राजधानी में मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश होने की संभावाना है। मौसम विभाग ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल से उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia