दिल्ली का हाल बेहाल! सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी, 40 मरीज हैं भर्ती

दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां 40 मरीज भर्ती है, जिनमें तीन वेंटिलेटर पर हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली के कोने कोने में यमुना का पानी घुस गया है। लगभग पूरे दिल्ली का हाल बेहाल है। घरों-दुकानों, बस अड्डे, शमशान घाट से लेकर अब अस्पतालों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है।

इस बीच खबर है कि दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां 40 मरीज भर्ती है, जिनमें तीन वेंटिलेटर पर हैं। बताया जा रहा है इन मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

इसकी जानकारी एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia