असम में बाढ़ का कहर! तीन और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

राज्य की तीन प्रमुख नदियां कोपिली, बराक और कुशियारा में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम में बाढ़ की वजह से 6,01,642 लोग प्रभावित हैं, जिसमें नागांव सबसे अधिक 2,79,345 लोग प्रभावित हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

असम में बाढ़ से चारों तरफ तबाही का मंजर है। बाढ़ की चपेट में आने से तीन और लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई, जबकि 6 लाख से ज्यादा लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। एक अधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम के 11 जिलों में शुक्रवार को प्रभावित लोगों की संख्या 3.5 लाख थी, हालांकि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 10 हो गई है। कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में 28 से 15 मई के बीच बाढ़ और तूफान से एक-एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है।


एएसडीएमए के बुलेटिन में बताया गया कि राज्य की तीन प्रमुख नदियां कोपिली, बराक और कुशियारा में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम में बाढ़ की वजह से 6,01,642 लोग प्रभावित हैं, जिसमें नागांव सबसे अधिक 2,79,345 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा होजाई जिले में 1,26,813 और कछार में 1,12,265 लोग प्रभावित हुए हैं। कुल मिलाकर 41,564 विस्थापित लोगों ने विभिन्न जिलों में स्थापित 187 राहत शिविरों में शरण ली है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia