Delhi Flood: दिल्ली में सड़कों पर सैलाब! घर से निकलने की सोच रहे हैं तो ध्यान दें, इन रास्तों को किया गया बंद

घर से दफ्तर जाने या फिर किसी और काम से निकलने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए वो कौन से रास्ते हैं जो बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और उन रास्तों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में सड़कों पर सैलाब!
दिल्ली में सड़कों पर सैलाब!
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 208.46 मीटर तक पहुंचा गया। 45 साल बाद यमुना का जलस्तर यहां इस लेवल पर पहुंचा है। ऐसे में दिल्ली के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। राजधानी में कई जगहों पर बाढ़ का पानी भर गया है। ऐसे में अगर आप घर से दफ्तर जाने या फिर किसी और काम से निकलने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए वो कौन से रास्ते हैं जो बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और उन रास्तों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी करते हुए उन रास्तों से लोगों को बचने की सलाह दी है, जहां बाढ़ का पानी भर गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाले का पानी भर जाने के कारण भैरो रोड पर यातायात बंद है। ऐसे में यात्री इस रास्ते पर न जाएं। सिविल लाइन इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। निगम बोध घाट इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं, आसपास के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। रिंग रोड आईटीओ में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।


दिल्ली में बाढ़ की वजह से कौन से रास्ते बंद किए गए?

  • कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया।

  • यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंचा।

  • पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का प्रमुख मार्ग है।

  • भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया।

  • आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग प्रभावित।

  • कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग प्रभावित।

  • वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड प्रभावित।

  • कमर्शियल वाहनों पर लगी एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट।

  • कमर्शियल वाहनों को पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा गया।

  • कमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा।

  • मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं।

  • कमर्शियल वाहनों को सराय काले खां से डायवर्ट किया जाएगा।

  • सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं।

  • गाजीपुर बॉर्डर से कॉमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

  • कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी कमर्शियल वाहन को अनुमति नहीं।

लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी। पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 13 Jul 2023, 10:42 AM