भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर, कई पूर्व अधिकारियों ने राहुल के साथ की पदयात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों को आकर्षित कर रही है, क्योंकि राहुल गांधी मोदी सरकार की सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना के विरोधी हैं और इस योजना पर लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

फोटोः @INCIndia
फोटोः @INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सेवानिवृत्त अधिकारियों का एक समूह शामिल हुआ। इस दौरान इन पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राहुल गांधी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की और उनके साथ पदयात्रा में भी शामिल हुए। कुछ दिन पहले रॉ के पूर्व प्रमुख ए.एस. दुलत भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर, कई पूर्व अधिकारियों ने राहुल के साथ की पदयात्रा

जनरल दीपक कपूर के साथ लेफ्टिनेंट जनरल आर.के. हुड्डा (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. नरूला (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल डी.डी.एस. संधू (रिटायर्ड), एयर मार्शल पी.एस. भंगू (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल धर्मेद्र सिंह (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल बिशंबर दयाल (सेवानिवृत्त), कर्नल जितेंद्र गिल (सेवानिवृत्त), कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त), और कर्नल रोहित चौधरी (सेवानिवृत्त) मौजूद थे।


भारत जोड़ो यात्रा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों को आकर्षित कर रही है, क्योंकि राहुल गांधी अग्निवीर योजना के विरोधी हैं और इस योजना पर सरकार की आलोचना करते हैं। अपनी यात्रा के दौरान हरियाणा के पानीपत में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि पहले एक सैनिक 15 साल तक देश की सेवा करता था और उचित प्रशिक्षण दिया जाता था और सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाता था, लेकिन अब 5 साल बाद वह बेरोजगार हो जाएगा।

पानीपत में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश की सारी दौलत 200 से 300 लोगों के पास है। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी और गलत जीएसटी को लेकर भी केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला और छोटे और मध्यम उद्योगों की कमर तोड़ने का आरोप लगाया। भारत जोड़ो यात्रा इस समय हरियाणा में है और पंजाब, हिमाचल प्रदेश से होते हुए जम्मू और कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia