पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन, राहुल गांधी समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। अब यह तेलंगाना राज्य में आता है। अविभाजित आंध्र प्रदेश में वे 4 बार विधायक रहे और 5 बार सांसद चुने गए। 2009 लोकसभा चुनाव में वह चेवेल्ला सीट से सांसद चुने गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में निधन हो गया है। 77 साल के जयपाल रेड्डी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी। शनिवार देर रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

जयपाल रेड्डी के निधन पर कई अहम लोगों ने शोक व्यक्त कया है। राहुल गांधी ने जयपाल रेड्डी के निधन पर जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मुझे पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता श्री जयपाल रेड्डी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। एक उत्कृष्ट सांसद, तेलंगाना के महान बेटे, उन्होंने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”


कांग्रेस पार्टी ने भी जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्ति किया है।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जयपाल रेड्डी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हैदराबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयपाल रेड्डी को मैंने श्रद्धांजलि दी। मैं दिवंगत नेता की नेत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन, राहुल गांधी समेत कई हस्तियों ने जताया शोक
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन, राहुल गांधी समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “श्री जयपाल रेड्डी को सार्वजनिक जीवन में वर्षों का अनुभव था। वे एक बेहतरीन वक्ता और प्रभावशाली प्रशासक थे। उनके निधन से दुख पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।”

जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। अब यह तेलंगाना राज्य में आता है। अविभाजित आंध्र प्रदेश में वे 4 बार विधायक रहे और 5 बार सांसद चुने गए। 2009 लोकसभा चुनाव में वह चेवेल्ला सीट से सांसद चुने गए थे।


जयपाल रेड्डी 15वीं लोकसभा में यूपीए सरकार के दौरान साइंस और टेक्नोलॉजी और अर्थ साइंस के मंत्री थे। वे 1998 में आईके गुजराल कैबिनेट में सूचना और प्रसारण भी रहे। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री ली थी। जयपाल रेड्डी ने 7 मई 1960 को लक्ष्मी से शादी रचाई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 28 Jul 2019, 9:15 AM