पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

जॉर्ज फर्नांडिस, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रहे। रक्षा मंत्री रहते हुए फर्नांडिस ने सेना के लिए कई अहम कदम उठाए थे। फर्नांडिस ने रक्षा मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग संभाले थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। फर्नांडिस काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। खबरों के मुताबिक, फर्नांडिस के पुत्र विदेश में रहते हैं, उनके वापस आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री रहे। रक्षा मंत्री रहते हुए फर्नांडिस ने सेना के लिए कई अहम कदम उठाए थे। फर्नांडिस ने रक्षा मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग संभाले थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री, जॉर्ज फर्नांडिस जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना।”

फर्नांडीस का जन्म 3 जून, 1930 को मैंगलोर में हुआ था। वे अटल सरकार मं अक्टूबर 2001 से मई 2004 तक वह रक्षा मंत्री रहे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Jan 2019, 9:45 AM