झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की हिमाचल प्रदेश में मौत, दोस्तों के संग गया था घूमने, जांच में खुले कई राज
चंपई ने कहा, "अत्यंत दुःख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है।"

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर शोक जताया। वीर सोरेन का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निधन हो गया। वह 19 वर्ष के थे।
बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। सोमवार को सोलंगनाला और हामटा स्नो प्वाइंट में घूमने के बाद वापस होम स्टे में लौट कर आया था। मंगलवार सुबह वह होम स्टे में ही रुका था। दोस्त वापस लौट तो वीरेन ने सर में भारी दर्द होने की बात की, जिसके बाद दोस्तों ने उसे दवाई दी। दोपहर ढाई बजे दोस्तो को वीरेन के विस्तर से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो बेड से गिरा पड़ा था। दोस्तों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में उसके मुंह से झाग भी निकला। सिविल अस्पताल में उसे सीपीआर दी गई लेकिन जांच उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में आकस्मिक निधन का अत्यंत मर्माहत करने वाला समाचार मिला। मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं।"
चंपई ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "अत्यंत दुःख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है।"
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia