पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, देश उन्हें कर रहा याद, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने किया नमन

राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू के विचार साझा करते हुए लिखा “बुराई अनियंत्रित होती है, अगर आप इसे सहन करते हो तो ये पूरे सिस्टम को जहरीला कर देती है’। पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके कथन को याद करने का दिन है।”

फोटो: Getty Images
i

आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है। 27 मई, 1964 को जवाहर लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि पर देश उनको नमन कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए जवाहर लाल नेहरू के विचार साझा किए, राहुल गांधी ने लिखा “बुराई अनियंत्रित होती है, अगर आप इसे सहन करते हो तो ये पूरे सिस्टम को जहरीला कर देती है’। पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके कथन को याद करने का दिन है।”


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहर लाल नेहरू को याद किया, उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 27 May 2021, 9:39 AM