पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

देश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का आज निधन हो गया। वह 86 साल के थे। वह बिहार के राज्यपाल भी रहे थे।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

विनय कुमार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे।

बूटा सिंह के कार्यकाल के बारे में बात करे तो केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के इलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर दुख जताते हुआ लिखा कि वो शोषितों और गरीबों के ​कल्याण के लिए एक अनुभवी नेता थे।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।”

बता दें कि बूटा सिंह का जन्म 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में हुआ था। 86 साल के बूटा सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए. उन्हें नेहरू-गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia