लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी समेत कई लोगों ने जताया दुख

देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज (रविवार) सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जसवंत सिंह 82 साल के थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पिछले कई वर्ष से कोमा में चल रहे वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। जसवंत सिंह का 82 वर्ष की अवस्था में रविवार को निधन हो गया। जसवंत सिंह 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न पदों पर रहे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। मैं हमेशा हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।"

गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक जताया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, "देश के वरिष्ठ राजनेता और अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन दुखद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार और संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। शांति।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्री सहित कई भूमिकाओं में देश सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */