पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की और बढ़ेंगी मुश्किलें! कंपनी के 4 सदस्य चश्मदीद गवाह बनकर आए सामने

मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सबूत इक्कट्ठा करने में लगी हुई है। ऐसे में राज कुंद्रा के यह चार कर्मचारी राज की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह चार कर्मचारी इस केस में बड़ा रोल निभाने जा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 27 जुलाई तक राज न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी इस केस में चश्मदीद गवाह बनकर सामने आए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सबूत इक्कट्ठा करने में लगी हुई है। ऐसे में राज कुंद्रा के यह चार कर्मचारी राज की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह चार कर्मचारी इस केस में बड़ा रोल निभाने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, राज कुंद्रा और अन्य लोग केस से जुड़ी बातों का खुलासा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी कंपनी के यह चार कर्मचारी इस मामले की जरूरी जानकारी निकलवाने में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। जाहिर है इससे राज की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।


बताया जा रहा है कि इन चार कमर्चारियों से क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा की बिजनेस डील्स के बारे में जानकारी लेगी। इनसे यह पूछताछ की जाएगी कि पोर्नोग्राफी रैकेट कैसे चलाया जा रहा था, फाइनेंसियल डील्स और बाकी चीजों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। क्राइम ब्रांच इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज कुंद्रा पैसों को कैसे मैनेज करते थे। खबरों के अनुसार, जल्द ही इन चार चश्मदीदों के बयान लिए जाएंगे।

इससे पहले शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा की कंपनी विआन की फिर से तलाशी ली थी। बताया जा रहा है कि अंधेरी वेस्ट में स्थित इस कंपनी से क्राइम ब्रांच को एक लॉकर बरामद हुआ है, जिसे छपाकर रखा गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस लॉकर से बिजनेस कई दस्तावेज और क्रिप्टो करेंसी बरामद हुई है। क्राइम ब्रांच इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 25 Jul 2021, 1:00 PM
/* */