अमेरिका में किडनैप किए गए चारों भारतीयों की हत्या, मृतकों में 8 महीने की बच्ची भी, होशियारपुर के रहने वाले थे

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती अगवा किया गया। पीड़ित परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका में रह रहे पंजाब के होशियारपुर के एक परिवार के 4 सदस्यों की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई है। मृतकों में आठ माह की बच्ची आरुही, उसकी मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप हैं। साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से उनका अपहरण किया गया था।  

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती अगवा किया गया। अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया। खबरों के मुताबिक, पीड़ित परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है।


अमनदीप और जसदीप के माता-पिता कृपाल कौर और डॉ रणधीर सिंह ने बताया कि वह 29 सितंबर को ही अमेरिका से लौटे हैं। हरसीपिंड आए थे और वह हेमकुंड साहिब जाने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। बीती रात जब वह अपने बेटों से बात कर रहे थे तभी कुछ लोग उनके बेटों के कार्यालय में घुसे और परिवार समेत उन्हें अगवा करके ले गए। फोन पर डरे सहमे बेटों की आवाजें आ रही थीं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia