तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के पलटने से गई 4 लोगों की जान, परिवार में पसरा मातम

कार सवार एक परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। हैदराबाद से करीब 130 किलोमीटर दूर चरकोंडा मंडल में तुर्कलापल्ली के पास चालक के नियंत्रण खोने के बाद एक कार पलट गई।

कार सवार एक परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कलवाकुर्ती सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

पीड़ितों की पहचान गौस खान (55), सादिक (55), फरहाना (45) और रौशन (24) के रूप में हुई है। वे सभी सूर्यापेट जिले के नेरेदुचरला के रहने वाले थे और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की एक दरगाह से घर लौट रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia