यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 4 की मौत, करीब 40 लोग थे सवार, कई लापता

बलिया जिले के तमसा नदी में करीब 40 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है।

यूपी के बलिया में नाव पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है।
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को तमसा नदी में करीब 40 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है। अब तक चार महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं।

खबरों के मुताबिक, ओवरलोडिंग होने के चलते नाव पलटी। दुर्घटना के समय लोग स्थानीय मेले में जा रहे थे। स्थानीय नाविकों की मदद से बचाव कार्य जारी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia