'भारत जोड़ो यात्रा' का चौथा दिन, लोगों में जबरदस्त उत्साह, बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चे पदयात्रा में हो रहे शामिल

कन्यकुमारी के मुलगुमूदु में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया जिसके बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के चौथे दिन की शुरुआत की गई। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

फोटो: INC
फोटो: INC
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज चौथा दिन है। कन्यकुमारी के मुलगुमूदु में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया और फिर झंडे को सलामी दी गई है। इसके बाद राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चौथे दिन की पदयात्रा की शुरुआत की।

पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो रहे हैं।

लगातार लोग भारत यात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए अपने घरों की छत, दुकानों के बाहर, चौक में इकट्ठा हो रहे हैं। तमिलनाडु की सड़कें कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ छोटे छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा लिए चल रहे हैं।


युवा, बच्चे, बुजुर्ग हर कोई इस पदयात्रा को सफल बनाने में लगा है। पदयात्रा के दौरान रास्ते में बच्चों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेल्फी भी ली, इस दौरान बच्चे बेहद खुश नजर आए। युवा भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

इसके अलावा पहले दिन से ही इस पदयात्रा में एक अलग तस्वीर भी नजर आ रही है। आज भी इस यात्रा में भारत यात्रियों के जोश को हाई रखने के लिए अलग अलग तरह के कलाकर करतब दिखा रहे हैं।

फोटो: INC
फोटो: INC

आपको बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन में औसतन 22 से 23 किलोमीटर तक चल रही है। 3570 किलोमीटर की ये लंबी यात्रा पांच महीने चलेगी और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

'भारत जोड़ो यात्रा' के चौथे दिन का ये है कार्यक्रम

'भारत जोड़ो यात्रा' का चौथा दिन, लोगों में जबरदस्त उत्साह, बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चे पदयात्रा में हो रहे शामिल

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia