किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ की चौथे दौर की बैठक जारी, सीएम भगवंत मान भी मौजूद

पंजाब समेत कई राज्यों के प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए डटे हैं। ये किसान एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जाता रहे हैं। इससे पहले किसानों और सरकार के बीच 8, 12 और 15 फरवरी को तीन दौर की बातचीत हो चुकी है।

किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ की चौथे दौर की बैठक जारी, सीएम भगवंत मान भी मौजूद
किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ की चौथे दौर की बैठक जारी, सीएम भगवंत मान भी मौजूद
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता शुरू हो गई है। केंद्र की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय बातचीत में शामिल हैं। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बैठक में मौजूद हैं। तीनों केंद्रीय मंत्री किसान नेताओं से मिलने के लिए रविवार को दिल्ली से पहुंचे। किसानों और सरकार के बीच यह चौथे दौर की वार्ता हो रही है।

पंजाब समेत कई राज्यों के प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए डटे हुए हैं। ये किसान एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जाता रहे हैं। इससे पहले किसानों और सरकार के बीच 8, 12 और 15 फरवरी को तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। रविवार को हो रही यह चर्चा किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत है।


सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता का तीसरा दौर शनिवार को हुआ था। ये बातचीत लगभग पांच घंटे चली। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना था कि किसानों के साथ चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई। उन्‍होंने शांतिपूर्ण समाधान तलाशने का आश्‍वासन दिया। तीसरे दौर की वार्ता में भी केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्‍यानंद राय ने किया। वहीं किसानों की तरफ से जगजीत सिंह डल्‍लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह ने बैठक में भाग लिया। बैठक में पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी शामिल थे। तीनों दौर की वार्ता में कोई निर्णय नहीं हो सका था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia