दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पारा पहुंचा 1.7 डिग्री, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द और हड्डियों को जमा देने वाली हवा की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली के लोधी रोड इलाके में तापमान अभी तक का सबसे कम 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी दिल्ली में सर्दी ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में लगातार लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। दिल्ली में लोधी रोड में शनिवार को पारा 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 के बाद दिसंबर के महीने में यह दूसरी बार है जब इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे तापमान- सफदरजंग एन्क्लेव 2.4, पालम 3.1, लोधी रोड 1.7, आया नगर 1.9। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 1.7 डिग्री रहेगा।

हालात यह है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। रेल सेवा और हवाई सेवा पर भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 4 फ्लाइटों को डाइवर्ट करना पड़ा।

वहीं 24 ट्रेनें कोहरे की वजह से देरी स चल रही है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री तक लुढ़क चुका है। उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी हो रही है, जिससे लोग बेहाल है।

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पारा पहुंचा 1.7 डिग्री, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

वहीं राजस्थान की बात करे तो राजस्थान के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार रात फतेहपुर में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे, जोबनर में शून्य से दो डिग्री नीचे, आबू में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, सीकर में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे और चुरू में शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पारा पहुंचा 1.7 डिग्री, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। इसके कारण ठंड ज्यादा बढ़ सकती है। साथ ही मौसम विभाग के जरिए बारिश का अनुमान भी लगाया गया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बारिश हो सकती है।


बता दें कि दिल्ली शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए है। इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 28 Dec 2019, 10:58 AM