FD पर ब्याज दरों से लेकर LPG की कीमत तक, 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें फिक्स्ड डिपॉजिट, एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव से लेकर कई बड़े नियम हैं।

 फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

नए महीने यानी मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें फिक्स्ड डिपॉजिट, एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव से लेकर कई बड़े नियम हैं। ये वो नियम हैं जो सीधा आपकी जेब पर असर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं और इसका असर आपकी जिंदगी पर कैसे पड़ेगा।

मार्च 2025 से बैंक एफडी के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। ये नए नियम न केवल आपके रिटर्न पर असर डाल सकते हैं, बल्कि टैक्स और निकासी के तरीकों पर भी फर्क डाल सकते है। इसलिए, अगर आप भविष्य में एफडी करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को समझना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव

मार्च 2025 से बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कुछ बदलाव किए हैं। ब्याज दरें घट सकती हैं या बढ़ सकती हैं, अब बैंक अपनी तरलता और वित्तीय आवश्यकताओं के हिसाब से ब्याज दरों में लचीलापन रख सकते हैं। छोटे निवेशकों पर असर, खासकर जिन लोगों ने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई है, उन्हें नई दरें प्रभावित कर सकती हैं। छोटे निवेशकों पर असर, जिन लोगों ने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई है, उन्हें नई दरें प्रभावित कर सकती है।

एलपीजी की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च 2025 की सुबह-सुबह आपको सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ATF और CNG-PNG रेट

हर महीने की 1 तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बार क्या बदलाव होते हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia